फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET MDS 2023 last date soon to apply online at natboard.edu.in

NEET MDS 2023 : नीट मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी के लिए आवेदन का कल आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई

Sat, 11 Feb 2023 07:37 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 11 Feb 2023 07:37 PM IST
सार

NEET MDS 2023 Last Date: मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET-MDS) 2023 के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का कल आखिरी दिन है।
 

विज्ञापन
NEET MDS 2023 last date soon to apply online at natboard.edu.in
नीट एमडीएस (NEET MDS) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET MDS 2023 Application: मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET-MDS 2023) के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की दूसरी बार शुरू हुई प्रक्रिया कल समाप्त हो जाएगी। जिन लोगों ने अभी तक नीट एमडीएस के लिए आवेदन नहीं किया है, वे अपने फॉर्म natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) एक मार्च को नीट मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी आयोजित करेगा।  
विज्ञापन

नीट एमडीएस आवेदन पत्र सुधार विंडो 15 फरवरी, 2023 को खोली जाएगी। यह 19 फरवरी 2023 तक खुली रहेगी। जिससे इसका लाभ सभी आवेदकों को मिल सकेगा। फाइनल एडिट विंडो खुलने से पहले इन उम्मीदवारों की सूची एनबीईएमएस की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

NEET MDS 2023 चेन्नई एग्जाम सिटी से बाहर

हाल ही में, राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने घोषणा की कि चेन्नई में सभी परीक्षण सीटें खत्म हो गई हैं और चेन्नई को एग्जाम सिटी के रूप में चुनने का विकल्प अब सूची में उपलब्ध नहीं है। बोर्ड ने उन उम्मीदवारों से पूछा है जो चेन्नई को परीक्षा शहर के रूप में चुनना चाहते हैं, लेकिन ऐसा करने में असमर्थ हैं, तो 'अन्य' विकल्प का चयन करें। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड 'अन्य' चुनने वाले और चेन्नई के भीतर या उसके आस-पास रहने वाले ऐसे सभी उम्मीदवारों को चेन्नई शहर में एक परीक्षण केंद्र आवंटित करने के लिए सभी प्रयास करेगा।
विज्ञापन

NEET MDS 2023 के लिए ऐसे करें आवेदन?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर NEET MDS के बगल में स्थित परीक्षा टैब पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब, एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पहले रजिस्टर करें और फिर आवेदन फॉर्म भरें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन पत्र जमा करें और पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed