NEET Counselling 2020: काउंसलिंग शेड्यूल जारी, यहां है हर जरूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
NEET Counselling 2020: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के लिए काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा कर दी है। 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा (AIQ) में प्रवेश देने का कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी कर दिया गया है।
आपको बता दें कि काउंसलिंग के पहले दौर के लिए पंजीकरण 27 अक्तूबर, 2020 से शुरू होगा। इसके लिए अंतिम तिथि 02 नवंबर, 2020 शाम 5 बजे तक तय की गई है। पहली सीट आवंटन सूची 05 नवंबर, 2020 को जारी की जाएगी। यदि सीटें खाली रह जाती हैं तो दूसरी काउंसलिंग 18 नवंबर से 22 नवंबर तक आयोजित होगी और सीट आवंटन के परिणाम 23 नवंबर तक जारी होंगे।
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा के तहत सीटों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित करेगी जिसमें AFMC, ESI, दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), BHU और AMU और डीम्ड विश्वविद्यालयों सहित केंद्रीय संस्थानों में सीटें होंगी। देशभर में नीट परीक्षा 13 सितंबर को पेन पेपर मोड में आयोजित हुई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 15.97 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 85 फीसदी से 90 फीसदी परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया था।
NEET Counselling 2020: डायरेक्ट लिंक से पूरा शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X