फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU admissions: Fifth and final cut-off today, here’s how to secure a seat

DU Admissions: आज जारी हो सकती है पांचवीं कट-ऑफ लिस्ट

Sat, 07 Nov 2020 11:50 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 07 Nov 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
DU admissions: Fifth and final cut-off today, here’s how to secure a seat
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दिल्ली विश्वविद्यालय शनिवार को स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पांचवीं कटऑफ लिस्ट जारी कर सकता है। विश्वविद्यालय अभी तक चार कट-ऑफ लिस्ट जारी कर चुका है। जिनमें कुल 70,000 सीटों में से 65,393 सीटें अभी तक भर गई हैं।  इसलिए, बची सीटों के लिए पांचवीं कट-ऑफ लिस्ट जारी होगी। अगर सीटें फिर भी बचती हैं, तो एक विशेष कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की जा सकती है। हालांकि, जिस हिसाब से दाखिले हुए हैं, उसे देखकर लगता है कि इस साल विशेष कट-ऑफ लिस्ट की जरूरत नहीं होगी। फिर भी इसे लेकर सही स्थिति का पता पांचवीं कट-ऑफ लिस्ट आने के बाद ही लगेगा।

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें-CBSE CTET 2020: परीक्षा केंद्र बदलने की विंडो खुली, ऐसे चेंज करें एग्जाम सेंटर
विज्ञापन

 

अगर आरक्षित श्रेणी की सीटें खाली रहती हैं, तो स्पेशल कटऑफ लिस्ट निकाली जाएगी। गौरतलब है कि वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से इस साल दिल्ली विश्वविद्यालय की दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। लेकिन, इस बीच भी हर दिन छात्र अपनी समस्याओं को लेकर कैंपस व विभिन्न कॉलेजों में पहुंच रहे हैं। ऐसे छात्रों से फॉर्म भरवाया जा रहा है, ताकि उनकी शिकायत और समस्या संबंधित विभाग तक पहुंच सके। 

इसे भी पढ़ें-UPSC CDS II Answer Key 2019: उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

एक बार पांचवीं कट-ऑफ लिस्ट जारी हो जाए, उसके बाद छात्र दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी संबद्ध कॉलेजों ने छात्रों को अपने कॉलेजों में प्रवेश के लिए दिशानिर्देशों का एक अलग सेट जारी किया है। जिसके हिसाब से छात्र ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed