फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET 2022 Admit Card Likely to be Release Soon at neet.nta.nic.in Know How to Download 

NEET UG Admit Card: कब जारी होंगे नीट यूजी परीक्षा के प्रवेश पत्र, कैसे डाउनलोड कर सकेंगे, यहां पढ़ें

Sun, 03 Jul 2022 04:20 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 03 Jul 2022 04:20 PM IST
सार

NEET UG Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से NEET UG परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया जाना निर्धारित है। एजेंसी ने बीते 29 जून को परीक्षा केंद्रों के शहरों की सूची को भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन
NEET 2022 Admit Card Likely to be Release Soon at neet.nta.nic.in Know How to Download 
NEET UG 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

NEET UG Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, 2022/NEET UG के लिए आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। अब सभी छात्र परीक्षा की तैयारी में जुट चुके हैं। इस बीच छात्रों में इस बात को लेकर उत्सुकता है कि नीट यूजी के प्रवेश पत्र कब जारी होंगे। हम इस खबर में लेकर आए हैं आपके सवाल का जवाब कि कब तक जारी होंगे नीट यूजी परीक्षा के प्रवेश पत्र? वहीं, हम आपको प्रवेश पत्र को  कैसे डाउनलोड कर सकेंगे, यह भी बताएंगे। आइए जानते हैं-: 

विज्ञापन

NEET UG Admit Card: इस तारीख को होगी परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से NEET UG परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया जाना निर्धारित है। एजेंसी ने बीते 29 जून को परीक्षा केंद्रों के शहरों की सूची को भी जारी कर दिया है। नीट परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा के लिए करीब 11 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET UG Admit Card: कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने NEET UG 2022 के प्रवेश पत्र को जारी करने की तारीख को लेकर कोई भी अपडेट जारी नहीं किया है। हालांकि, विभिन्न रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि प्रवेश पत्र 10 जुलाई, 2022 तक जारी कर दिए जाएंगे। प्रवेश पत्र को ऑनलाइन माध्यम से neet.nta.ac.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने पंजीयन क्रमांक और अन्य जानकारियों को दर्ज कर के इसे चेक कर सकेंगे। छात्र किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।

विज्ञापन

NEET UG Admit Card: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  neet.nta.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे NEET UG प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed