फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET 2021: NTA Notifies 2nd Rank List with big changes, Candidates Can Download Scorecards Again

NEET 2021: बड़े बदलाव के साथ जारी हुई रैंक सूची, छात्रों को फिर से डाउनलोड करना होगा स्कोरकार्ड

Wed, 03 Nov 2021 11:58 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 03 Nov 2021 11:58 AM IST
सार

NEET 2021: 1 नवंबर, 2021 को परिणाम के साथ नीट टॉपर्स 2021 घोषित कर दिए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने छात्रों के लिए रैंकिंग मानदंड और स्कोर कार्ड डाउनलोड करने पर स्पष्टता जारी की है। 

विज्ञापन
NEET 2021: NTA Notifies 2nd Rank List with big changes, Candidates Can Download Scorecards Again
NEET 2021 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर नीट 2021 के अभ्यर्थियों को फिर से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने को कहा है। जारी अधिसूचना में एनटीए ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि एजेंसी ने स्कोरकार्ड में ऑल इंडिया रैंक फॉर काउंसलिंग' के स्थान पर एक नया क्षेत्र 'नीट ऑल इंडिया रैंक' को जोड़ा है।

विज्ञापन

एनटीए ने बताया कि पहले जारी की गई पहली रैंक सूची में टाई-ब्रेकिंग मानदंड में आयु सीमा को आधार नहीं बनाया गया था। इस वजह से, इस साल कई उम्मीदवारों को शीर्ष रैंक सहित एक ही रैंक पर रखा गया है। हालांकि, काउंसलिंग के लिए अद्वितीय रैंक की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

"पहली 'ऑल इंडिया रैंक फॉर काउंसलिंग' तैयार करते वक्त टाई-ब्रेकिंग मानदंड से आयु सीमा को हटा दिया गया था। हालांकि, चूंकि काउंसलिंग के उद्देश्य के लिए अद्वितीय रैंक की आवश्यकता होती है, इसलिए दूसरी 'ऑल इंडिया रैंक फॉर काउंसलिंग' को तैयार करते समय टाईब्रेकिंग मानदंड में आयु सीमा को ध्यान में रखा गया है।

विज्ञापन

एनटीए ने अधिक स्पष्टता के लिए एक नए क्षेत्र 'ऑल इंडिया रैंक' के स्थान पर, "नीट ऑल इंडिया रैंक" का उल्लेख किया है। उम्मीदवार, यदि वे चाहें तो अपना स्कोरकार्ड फिर से डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET 2021: 720 अंक हासिल करने वाले तीन छात्रों को मिली अलग रैंक, एनटीए ने जारी किया स्पष्टीकरण

उम्मीदवार ध्यान दें कि पिछले साल तक, एनटीए मेडिकल प्रवेश परीक्षा में टाई-ब्रेकर के लिए आयु-कारक को एक मानदंड के रूप में इस्तेमाल करता था। उच्च आयु वाले उम्मीदवारों को रैंक सूची में प्राथमिकता दी जाती थी। हालांकि, एजेंसी ने इस साल टाई-ब्रेकिंग मानदंड का इस्तेमाल नहीं किया है। प्रवेश परीक्षा में 720/720 अंक हासिल करने वाले तीन छात्रों को नीट 2021 में एआईआर 1 दिया गया है। 12 उम्मीदवारों को एआईआर 5 मिला है, जबकि दो-दो को एआईआर 17 और 19 में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed