{"_id":"5ddbba718ebc3e54ca641d6e","slug":"neet-2020-exam-application-notification-update-by-nta-for-mbbs-bds-entrance-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET 2020: परीक्षा और आवेदन को लेकर एनटीए की अधिसूचना","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET 2020: परीक्षा और आवेदन को लेकर एनटीए की अधिसूचना
Mon, 25 Nov 2019 04:56 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Mon, 25 Nov 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेज में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET - National Eligibility cum Entrance Test) का आयोजन किया जाता है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) इस परीक्षा का आयोजन करती है। एमबीबीएस व डेंटल कोर्सेज में दाखिले के लिए नीट यूजी 2020 (NEET UG 2020) का आयोजन मई 2020 में होने जा रहा है।
विज्ञापन
मई 2020 में होने वाले नीट यूजी के लिए आवेदन की प्रक्रिया दो दिसंबर 2019 से शुरू होगी। विद्यार्थी इसके लिए 31 दिसंबर 2019 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन किए जाएंगे। इस संबंध में एनटीए अगले सप्ताह तक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर सकता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : 2021 से देशभर में स्कूल की परीक्षाएं खत्म करेगी सरकार, जानें क्या है तैयारी
विज्ञापन
हालांकि एनटीए द्वारा अन्य कई परीक्षाओं के साथ-साथ नीट का संभावित शेड्यूल भी कुछ समय पहले जारी किया जा चुका है। इसके अनुसार, नीट यूजी के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का मौका छात्रों को 27 मार्च 2020 से दिया जाएगा। परीक्षा 3 मई 2020 को होगी। परीक्षा के परिणाम करीब एक महीने बाद 4 जून 2020 को जारी किए जाएंगे।
यह परीक्षा ओएमआर शीट आधारित होगी, यानी पेन-पेपर मोड पर। नीट के स्कोर को परसेंटाइल स्कोर के रूप में बदलकर सार्वजनिक किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : IAS, CA, इंजीनियर्स से लेकर NEET के लिए तय है उम्र सीमा, कितना जानते हैं आप
बता दें कि अगले शैक्षणिक सत्र से एम्स और जिपमर समेत अन्य सभी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस कोर्सेज में दाखिले के लिए नीट अनिवार्य किया जा चुका है। पहले एम्स और जिपमर अलग से प्रवेश परीक्षा आयोजित करते थे। सिर्फ परीक्षा ही नहीं, दोनों कोर्सेज में काउंसलिंग भी एक साथ ही आयोजित की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के बाद छात्रों को इस संबंध में विस्तृत जानकारी मिल जाएगी।
कमेंट
कमेंट X