फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC NDA Exam 2020: Know here the complete information about the National Defence Academy (NDA) Exam

NDA Exam 2020: यहां जानिए एनडीए परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी, साल में दो बार होती है ये परीक्षा

Wed, 10 Jun 2020 12:26 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 10 Jun 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
UPSC NDA Exam 2020: Know here the complete information about the National Defence Academy (NDA) Exam
NDA एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है

हम सभी को भारतीय होने पर गर्व है। देश में रहने वाला हर व्यक्ति भारत माता की रक्षा करने की इच्छा रखता है। जो भारतीय सच्चे मन से अपने देश की रक्षा करने का जुनून रखते हैं, और भारतीय सेना में शामिल होना चाहते है, NDA परीक्षा के जरिए सेना में शामिल हो सकते हैं। NDA एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो आर्मी, नेवी और एयर फोर्स में एडमिशन लेने के लिए होती है। यह परीक्षा वर्ष में दो बार होती है। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है - लिखित परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू। लगभग 4 लाख भारतीय हर साल एनडीए के लिए बैठते हैं, जिनमें से लगभग 6000 को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।

विज्ञापन


 

एनडीए (NDA) के लिए आवेदन कैसे करें?

NDA के आवेदन पत्र में दो भाग I और II शामिल हैं। आप निम्नलिखित तरीके से आवेदन पत्र भर सकते है।
 - अपनी ज़रूरी डिटेल्स भर कर रजिस्ट्रेशन कराएं।
 - पसंदीदा शाखाओं का चयन।
 - सभी डिटेल्स को वेरिफाई करना।
 - रजिस्ट्रेशन फ़ीस का भुगतान 
 - परीक्षा केंद्र का चयन करना 
 - हस्ताक्षर और फोटोग्राफ अपलोड करना

 
एनडीए (NDA) एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2020

 NDA 1  की परीक्षा केवल वही उम्मीदवार दे सकते है जिनका जन्म 2 जुलाई 2001 - 1 जुलाई 2004 के बीच में हुआ है। जन्म तिथि की गणना सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट या दसवीं, बारहवीं के प्रमाणपत्र द्वारा की जाती है।

विज्ञापन

 

एनडीए (NDA) शैक्षणिक योग्यता

सभी अकादमियों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग है। आर्मी विंग ऑफ नेशनल डिफेंस एकेडमी के लिए  उम्मीदवारों को स्कूल शिक्षा के 10 + 2 पैटर्न के तहत कक्षा 12 / एचएससी पास होना चाहिए या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से अच्छे नंबर से पास होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
NDA के वायु सेना, नौसेना और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी: उम्मीदवारों को राज्य शिक्षा बोर्ड या एक विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित फिजिस्क्स और गणित के साथ स्कूल शिक्षा के 10 + 2 पैटर्न के तहत कक्षा 12 / HSC उत्तीर्ण होना चाहिए।
 
वैवाहिक स्थिति 
केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को तब तक शादी नहीं करनी चाहिए जब तक वे अपना प्रशिक्षण पूरा नहीं कर लेते। प्रशिक्षण के दौरान शादी करने वाले उम्मीदवारों को छुट्टी दे दी जाएगी और सरकार द्वारा उन पर खर्च किए गए सभी खर्चों को वापस करना होगा।
 
शारीरिक मानक
एनडीए परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शारीरिक मानकों के अनुसार शारीरिक रूप से फिट होना चाहिए।
 
सेना और वायु सेना के लिए लंबाई और वजन
न्यूनतम ऊंचाई 157 सेमी है (वायु सेना के लिए यह 162.5 सेमी है)। क्षेत्र के आधार पर उम्मीदवारों को थोड़ी छूट होती है। जैसे कि भारत के उत्तर-पूर्वी इलाकों, गढ़वाल और कुमाऊं की पहाड़ियों से आने वाले उम्मीदवारों के लिए, ऊपर बताए गए आंकड़े से न्यूनतम ऊंचाई 5 सेंटीमीटर कम होगी।
 
नौसेना के लिए लंबाई और वजन 
जो उम्मीदवार पायलट बनना चाहते हैं उन्हें निम्नलिखित आवश्यकताओं को पूरा करना होगा-
 
पैर की लंबाई: न्यूनतम 99 सेंटीमीटर और अधिकतम 120 सेंटीमीटर 
 जांघ की लंबाई: अधिकतम 64 सेंटीमीटर 
 सिटिंग हाइट: न्यूनतम 81.50 सेंटीमीटर और अधिकतम 96 सेंटीमीटर
 
 उम्मीदवार को कोई गंभीर बीमारी नहीं होनी चाहिए।
 
 टैटू के बारे में दिशानिर्देश:  उम्मीदवार के शरीर के केवल आगे वाले भाग पर स्थाई टैटू मान्य है।  शरीर के किसी अन्य भाग पर स्थायी शरीर टैटू भी स्वीकार्य नहीं हैं। यदि कोई अभ्यर्थी किसी जनजाति का है, जिसमें टैटू कराने की प्रथा है, तो इसमें शामिल परंपराओं को देखते हुए स्वीकृति दी जाएगी।
 

NDA 2020 एग्जाम पैटर्न और सिलेबस

NDA एग्जाम पैटर्न को दो भागों में विभाजित किया गया है, लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू। NDA की लिखित परीक्षा में दो भाग होते है, गणित और सामान्य योग्यता। लिखित परीक्षा के कुल अंक 900 है| लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मनोवैज्ञानिक योग्यता और बुद्धिमत्ता के लिए एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।  SSB इंटरव्यू भी 900 अंक का होता हैं।  NDA के सिलेबस में 2 विषय होते है सामान्य योग्यता और गणित, सामान्य योग्यता में अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाते है साथ ही इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र से जुड़े सवाल भी पूछे जाते है। गणित में आपसे गणित के सवालों में बीजगणित (Algebra), समाकलन गणित (Integral Calculus), त्रिकोणमिति (Trigonometry), अंतर कलन (Differential Calculus), आदि जैसे विषयों से पूछे जाते है।
 
 NDA में प्रवेश पाना निश्चित ही अत्यंत मुश्किल है, इसलिए आपकी प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु  safalta.com  ला रहा है आपके लिए NDA कैप्सूल कोर्स। इस कोर्स के तहत आपको NDA की तैयारी के लिए बेहतरीन फैकल्टी, बेहद कम फीस में उपलब्ध कराई जाएंगी। safalta.com के साथ शिक्षण की दुनिया के बेहतरीन फैकल्टी जुड़े हुए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में इन सभी अध्यापकों को काफ़ी ज्ञान और अनुभव हासिल है इनका यही ज्ञान और अनुभव छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रैक करने के लिए मार्गदर्शन करने में सक्षम बनाता है। हमारे शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों से नजदीक से जुड़ने के लिए टीम Safalta लाइव कक्षाओं का संचालन करती हैं। हमारे अध्यापक सभी विषयों और पूरे सिलेबस को ध्यान से पढ़ाते है। टीम Safalta छात्रों को  शिक्षा प्रदान करने के साथ साथ बेहतर कैरियर बनाने का अवसर भी देती है|



मोबाइल अथवा लैपटॉप पर लाइव इंटरैक्टिव क्लास, करेंट  अफेयर्स, प्रश्नोत्तर सेशन, पर्सनलाइज्ड काउंसलिंग, 150 से ज्यादा पीडीएफ व स्टडी मैटेरियल और टेलीग्राम कम्युनिटी पर दैनिक सूचना आदि इस कोर्स की विशेषताएं हैं। यहा कैप्सूल कोर्स NDA/NA (I)&(II) की तैयारी करने वाले उन छात्रों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो सितम्बर 2020 की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। तो फिर देर किस बात की आज ही जुड़ें सफलताडॉटकॉम के इस कैप्सूल कोर्स से और करें NDA की पक्की तैयारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed