फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NCrF 2022: Dharmendra Pradhan Launches National Credit Framework Report, Asks Public To Share Opinion

NCrF 2022: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने लॉन्च की नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क रिपोर्ट, जनता से मांगे सुझाव

Thu, 20 Oct 2022 12:43 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 20 Oct 2022 12:43 AM IST
सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उच्च शिक्षा संस्थानों, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, शिक्षाविदों और आम जनता से सरकार की वेबसाइट यानी mygov.in के माध्यम से नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क (एनसीआरएफ) रिपोर्ट पर अपने सुझाव और फीडबैक भेजने का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन
NCrF 2022: Dharmendra Pradhan Launches National Credit Framework Report, Asks Public To Share Opinion
Edu Minister Dharmendra Pradhan Launching NCrF - फोटो : Self

विस्तार

National Credit Framework Report: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार, 19 अक्तूबर को नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क (NCrF) रिपोर्ट जारी की और आम जनता समेत तमाम हितधारकों से इस पर सुझाव आमंत्रित किए हैं। एनसीआरएफ को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उच्च शिक्षा संस्थानों, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, शिक्षाविदों और आम जनता से राज्य सरकार की वेबसाइट यानी mygov.in के माध्यम से नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क (एनसीआरएफ) रिपोर्ट पर अपने सुझाव और फीडबैक भेजने का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन

एनसीआरएफ स्कूलों, संस्थानों, उद्योग और सरकार सहित विभिन्न स्तरों पर लाभान्वित करेगा। इसका उद्देश्य सभी को प्रभावी कौशल के साथ एकीकृत उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षा के अवसर प्रदान करना है। यह सामान्य और व्यावसायिक संस्थानों के बीच के अंतर को दूर करता है और विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कला, मानविकी और खेल में बहु-अनुशासनात्मकता और समग्र शिक्षा को पूरा करता है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा राष्ट्रीय क्रेडिट फ्रेमवर्क पर सार्वजनिक परामर्श का शुभारंभ किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रालय ने बयान में कहा है कि एनसीआरएफ को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए विकसित किया गया है। यह सामान्य और व्यावसायिक शिक्षा और उम्मीदवारों के लिए आजीवन सीखने में कई प्रवेश-एकाधिक निकास (मल्टीपल एंट्री-मल्टीपल एग्जिट) की राह को आसान करने में मदद करेगा। यह क्रेडिट ट्रांसफर के प्रावधान के माध्यम से शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण को बढ़ावा देने में मदद करेगा और विदेशी स्कूल बोर्डों और विश्वविद्यालयों के साथ आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा।  

विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एनसीआरएफ बहु-विषयक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों के एकीकरण को बढ़ावा देने, संस्थानों के बीच मजबूत सहयोग, सरल और समान क्रेडिट तंत्र, और अनुसंधान और नवाचार पर अधिक ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा। यह हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स में डिजिटल लर्निंग और ओपन डिस्टेंस लर्निंग को बढ़ावा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed