फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NCP chief Sharad Pawar said CBSE circular to schools on Partition is incorrect for students

CBSE: देश के विभाजन के बारे में छात्रों को बताना गलत, सीबीएसई के सर्कुलर पर NCP प्रमुख शरद पवार ने जताई चिंता

Sun, 20 Aug 2023 06:27 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 20 Aug 2023 06:27 PM IST
सार

CBSE Circular: सीबीएसई ने हाल ही में सभी स्कूलों को एक परिपत्र जारी कर कहा था कि देश के विभाजन के दौरान हुए संघर्ष के बारे में युवा पीढ़ी को बताया जाए। NCP के प्रमुख शरद पवार का इसपर कहना है कि ऐसा करना ठीक नहीं होगा।
 

विज्ञापन
NCP chief Sharad Pawar said CBSE circular to schools on Partition is incorrect for students
राकांपा प्रमुख शरद पवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CBSE Circular On Partition: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे, राज्य मंत्री एवं भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल की उपस्थिति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को एक स्कूल के उद्घाटन के अवसर पर सीबीएसई के हालिया सर्कुलर पर बात की। इस सर्कुलर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान पैदा हुए संघर्ष के विचारों को राष्ट्रीय और सामाजिक एकता के संबंध में युवा पीढ़ी तक पहुंचाना गलत होगा।

विज्ञापन

सर्कुलर में क्या कहा गया था

सीबीएसई ने हाल ही में सभी स्कूलों को एक परिपत्र जारी कर कहा था कि देश के विभाजन के दौरान हुए संघर्ष के बारे में युवा पीढ़ी को बताया जाए। पवार ने कहा, "मैं हाल ही में सीबीएसई (केंद्र सरकार द्वारा नियंत्रित और प्रबंधित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) द्वारा जारी एक परिपत्र से चिंतित हूं, जिसमें अपने स्कूलों से छात्रों को विभाजन के दौरान उत्पन्न स्थिति के बारे में सूचित करने के लिए कहा गया है।"

उन्होंने आगे कहा, "विभाजन का इतिहास रक्तपात के बीच देश के विभाजन का इतिहास है। हजारों लोग विस्थापित हुए। सिंधी समुदाय के कई लोगों को भारत में पलायन करना पड़ा। पंजाब में भी ऐसी ही स्थिति थी। कई मुस्लिम पाकिस्तान चले गए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा पीढ़ी पर ऐसे विचार डालना गलत 

पवार ने कहा कि हालांकि सर्कुलर में महाराष्ट्र सरकार की कोई भूमिका नहीं है, लेकिन उसे सीबीएसई के सामने अपना विचार अवश्य व्यक्त करना चाहिए। पवार ने कहा, "राष्ट्रीय और सामाजिक एकता के संबंध में युवा पीढ़ी पर ऐसे विचार डालना गलत है। राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी विषय समाज में संघर्ष पैदा न करे।"

विज्ञापन

14 अगस्त को घोषित किया गया है 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस'

14 अगस्त के दिन पाकिस्तान को आजादी मिली थी। 2021 में केंद्र सरकार द्वारा 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' (Partition Horrors Remembrance Day) घोषित किया गया, जो उन लोगों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने विभाजन के कारण अपनी जान गंवाई और अपने मूल ठिकानों से विस्थापित हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed