फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NCHM Round 2 Counselling 2023 registration begins at nchmcounselling.nic.in

NCHM Counselling 2023: होटल मैनेजमेंट में दाखिला के लिए काउंसलिंग का दूसरा दौर शुरू, ऐसे करें पंजीकरण

Thu, 22 Jun 2023 05:26 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 22 Jun 2023 05:26 PM IST
सार

NCHMCT JEE 2023 Counselling: नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी ने बीएससी इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन (एचएचए) में प्रवेश के लिए एनसीएचएम काउंसलिंग 2023 के दूसरे दौर के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
NCHM Round 2 Counselling 2023 registration begins at nchmcounselling.nic.in
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

NCHM Round 2 Counselling 2023: नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी ने बीएससी इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन (एचएचए) में प्रवेश के लिए एनसीएचएम काउंसलिंग 2023 के दूसरे दौर के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। जो उम्मीदवार एनसीएचएम संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) में उत्तीर्ण हुए हैं। वे काउंसलिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट nchmcounselling.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 जून 2023 तक है। जिन उम्मीदवारों ने पहले राउंड में आवेदन नहीं किया है, उन्हें 2,000 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार 26 जून तक अपनी पसंद भी लॉक कर सकेंगे। सीट आवंटन परिणाम 27 जून 2023 को घोषित किया जाएगा। सीट आवंटन के बाद, उम्मीदवारों को 20,000 रुपये सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीएचएम काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण 04 जुलाई 2023 से शुरू होगा और आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 जुलाई तक है। सीटें 8 जुलाई को आवंटित की जाएंगी। पंजीकरण का अंतिम राउंड 14 जुलाई से 18 जुलाई 2023 तक आयोजित किया जाएगा और सीट आवंटन परिणाम 20 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। साथ ही कक्षाएं अगस्त में शुरू होंगी।

विज्ञापन

NCHMCT Counselling 2023 इन दस्तावेजों की होगी जरूरत 

  • एनसीएचएमसीटी जेईई 2023 स्कोर कार्ड

  • एनसीएचएमसीटी जेईई 2023 एडमिट कार्ड

  • कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट

  • कक्षा 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण प्रमाण पत्र

  • जन्म प्रमाणपत्र

  • चिकित्सकीय प्रमाणपत्र

  • श्रेणी प्रमाण पत्र

  • विकलांगता प्रमाण पत्र

  • फोटो आईडी प्रूफ

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed