फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   nchm jee admit card 2021 NTA has released heres download link

NCHM JEE 2021: एनसीएचएम जेईई के एडमिट कार्ड जारी, ये है डाउनलोड का सीधा लिंक

Tue, 03 Aug 2021 09:06 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 03 Aug 2021 09:06 PM IST
सार

पंजीकृत उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट nchmjee.nta.nic.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
nchm jee admit card 2021 NTA has released heres download link
NCHMJEE admit card 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एनसीएचएम जेईई 2021) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट nchmjee.nta.nic.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : दास्तां-ए-डिजिटल इंडिया : 2.96 करोड़ से अधिक स्कूली छात्रों के पास नहीं है डिजिटल उपकरण
विज्ञापन


आवेदकों को ध्यान देना चाहिए कि इस बार एनटीए द्वारा एनसीएचएम जेईई के प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे। बता दें कि एनटीए 10 अगस्त को एनसीएचएम जेईई 2021 का आयोजन रिमोट-प्रोडक्टेड ऑनलाइन यानी इंटरनेट आधारित मोड में करेगा। परीक्षा तीन घंटे दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनटीए ने आधिकारिक अधिसूचना में बताया कि उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल पते पर ईमेल द्वारा व्यक्तिगत रूप से ऑनलाइन परीक्षा लेने की प्रक्रिया संबंधी जानकारी भेजेगा। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से अपने ई-मेल की जांच करते रहें।  

यहां एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना का सीधा लिंक उपलब्ध है।

एनसीएचएम जेईई 2021 के एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें 

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nchmjee.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, दिखाई दे रहे “एडमिट कार्ड डाउनलोड करें” पर क्लिक करें।
  • अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि, पासवर्ड आदि की जानकारी सबमिट करें।
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें अपनी जानकारी देख लें।
  • प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें। 


यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक उपलब्ध है।

गौरतलब है कि शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए राष्ट्रीय होटल प्रबंधन और खानपान प्रौद्योगिकी परिषद (एनसीएचएम और सीटी) से संबद्ध होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) में बीएससी हॉस्पिटेलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा एनसीएचएम जेईई 2021 आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed