NCERT: 5वीं कक्षा तक के छात्रों को लिए जारी हुआ नया कैलेंडर, यहां मिलेगा लिंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, NCERT- (National Council of Educational Research and Training) ने प्राथमिक कक्षाओं के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है। ये कैलेंडर एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा। ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in है। एनसीईआरटी ने प्राथमिक छात्रों के लिए आठ सप्ताह के शेड्यूल के साथ एक वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है। चार सप्ताह का वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर, एएसी (Alternative Academic Calendar- AAC) मानव संसाधन और विकास मंत्री, MHRD द्वारा पहले ही जारी कर दिया गया था और NCERT वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया था। इस कैलेंडर को पहले से ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जा रहा है।
बता दें कि हाल ही में जारी हुआ कैलेंडर अगले आठ हफ्तों के लिए प्राथमिक कक्षा के छात्रों को लिए वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर का दूसरा भाग है। कैलेंडर के माध्यम से मानव संसाधन विकास मंत्री यह संदेश भी देते हैं कि इसका अनुसरण करने से छात्र अपने घरों में स्कूल की शिक्षा तब तक प्राप्त कर सकेंगे, जब तक स्कूल फिर से खुल नहीं रहे हैं। इस कैलेंडर को सभी तकनीकी और सामाजिक मीडिया उपकरणों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। बता दें कि कैलेंडर में पहली कक्षा से 5 वीं कक्षा के लिए प्रोग्राम के सप्ताहवार विवरण होते हैं। इसमें मुख्य तौर पर गणित विषय, हिंदी भाषा, अंग्रेजी भाषा और उर्दू भाषा शामिल हैं।
कैलेंडर देखने के लिए यहां क्लिक करें...
कमेंट
कमेंट X