{"_id":"5ed11883817f1a2fa566f7cd","slug":"nbse-nagaland-10th-12th-results-2020-releasing-tomorrow-here-is-how-to-check-online-and-on-mobile-sms","type":"story","status":"publish","title_hn":"NBSE 10th- 12th Results 2020: 30 मई को जारी होगा नागालैंड बोर्ड की दसवीं-बारहवीं कक्षा का रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NBSE 10th- 12th Results 2020: 30 मई को जारी होगा नागालैंड बोर्ड की दसवीं-बारहवीं कक्षा का रिजल्ट
Fri, 29 May 2020 08:02 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 29 May 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागालैंड बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 30 मई को जारी होगा। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट nbsenagaland.com है। इस बात की जानकारी नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने दी है। एनबीएसई रिजल्ट 30 मई को कितने बजे जारी करेगा इसकी अभी जानकारी नहीं है। जिन विद्यार्थियों ने नागालैंड बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी है वह बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर तीस मई को अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा, विद्यार्थियों को एसएमएस के जरिए भी दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट की जानकारी मिलेगी। विद्यार्थियों को अपने मोबाइल पर एनबीएसई के दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट मंगवाने के लिए एसएमएस करना होगा। दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को NB10 ROLL NUMBER डालकर 56070 पर और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को NB12 ROLL NUMBER डालकर 56070 पर संदेश भेज सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी थर्ड पार्टी वेबसाइट पर भी बोर्ड का रिजल्ट देख सकते हैं। विद्यार्थी indiaresults.com और results.shiksha पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट nbsenagaland.com है।
- बोर्ड के होम पेज पर ही आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-विद्यार्थियों को होम पेज पर ही दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-लिंक पर क्लिक करते ही नई विंडो खुलेगी।
-नई विंडो के खुलने के बाद आपको रोल नंबर और जानकारी भरनी होगी।
-रोल नंबर डालते ही विद्यार्थियों का रिजल्ट खुल जाएगा।
-विद्यार्थी चाहें तो अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं या फिर प्रिंट निकाल सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X