फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NBEMS Exam calendar 2023 released At nbe.edu.in check full schedule here

NBEMS Exam calendar 2023: एनबीई ने जारी किया आगामी परीक्षाओं का शेड्यूल, 05 मार्च को होगी नीट पीजी परीक्षा

Sat, 17 Sep 2022 03:51 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 17 Sep 2022 03:51 PM IST
सार

NBEMS Exam calendar 2023: NBE की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, 2023/NEET PG 2023 के लिए परीक्षा का आयोजन 05 मार्च, 2022 को किया जाएगा।

विज्ञापन
NBEMS Exam calendar 2023 released At nbe.edu.in check full schedule here
NBEMS Exam calendar - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

NBEMS Exam calendar 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज/NBEMS ने आगामी परीक्षाओं की संभावित तिथियों की सूची को जारी कर दिया है। इसमें आगामी वर्ष 2023 में होने वाली परीक्षाओं की भी तारीखें शामिल हैं। जो भी उम्मीदवार मेडिकल पाठ्यकमों में प्रवेश के लिए होनी वाली विभिन्न अखिल भारतीय परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे परीक्षा के पूरे शेड्यूल को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

विज्ञापन

NBEMS Exam calendar 2023: अस्थायी हैं तारीखें
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने अपने नोटिस में बताया है- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एनबीईएमएस वेबसाइट पर सूचना बुलेटिन से परीक्षाओं की सटीक तिथियों की जांच करते रहें। उपरोक्त तिथियां पूरी तरह से अस्थायी हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.natboard.edu.in और nbe.edu.in देखते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

NBEMS Exam calendar 2023: 05 मार्च को होगी नीट पीजी परीक्षा
NBE की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, 2023/NEET PG 2023 के लिए परीक्षा का आयोजन 05 मार्च, 2022 को किया जाएगा। वहीं, नीट एमडीएस परीक्षा, 2022 का आयोजन 08 जनवरी, 2023 को किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए पूरे टेबल को देखें-: 

परीक्षा संभावित तिथि
डीएनबी/डीआरएनबी फाइनल प्रैक्टिकल परीक्षा जून 2022 अक्टूबर/नवंबर 2022
विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) दिसंबर 2022 दिसंबर 4, 2022
फॉरेन डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट (FDST) 2022 दिसंबर 4, 2022
डीएनबी/डीआरएनबी फाइनल थ्योरी परीक्षा दिसंबर 2022 दिसंबर 21, 22, 23, 24
नीट-एमडीएस 2022  8 जनवरी, 2023
फेलोशिप एंट्रेंस टेस्ट (FET) 2022 जनवरी 20, 2023
एफएनबी एग्जिट परीक्षा 2022  फरवरी/मार्च 2023
डीएनबी/डीआरएनबी फाइनल प्रैक्टिकल परीक्षा-दिसंबर 2022 फरवरी/मार्च/अप्रैल 2023
नीट पीजी 2023 5 मार्च 2023
फॉर्मेटिव असेसमेंट टेस्ट (FAT) 2022 10 दिसंबर, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed