फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Navodaya and KV again topped the country, improving the performance of students of central government government schools

नवोदय-केवी फिर देशभर में अव्वल, केंद्र सरकार के सरकारी स्कूलों के छात्रों के प्रदर्शन में सुधार

Thu, 16 Jul 2020 05:52 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 16 Jul 2020 05:52 AM IST
विज्ञापन
Navodaya and KV again topped the country, improving the performance of students of central government government schools
प्रतीकात्मक तस्वीर

सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा के रिजल्ट की तर्ज पर दसवीं का रिजल्ट में भी नवोदय और केवी सबसे आगे हैं। केंद्र सरकार के दोनों सरकारी स्कूलों के पास फीसदी के प्रदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है। केंद्रीय विद्यालय का पास फीसदी 99.23 फीसदी है। हालांकि पिछले साल कके मुकाबले इसमें .23 फीसदी गिरावट है। वहीं, नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 98.66 फीसदी रहा है। यहां पिछले साल के मुकाबले .9 फीसदी की बढ़ोतरी है।

विज्ञापन


केवी के अभय नायक497 अंक लेकर टॉप पर
ओडिशा के संभलपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय के अभय नायक ने केवी में टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 497 अंक हासिल किए हैं। देशभर के 1168 केवी में कुल 94498 छात्र रजिस्ट्रर्ड हुए थे। इसमें  से 93774 छात्र पास हुए। छात्रों का पास फीसदी 99.23 फीसदी है। इसमें से 50591 लड़के और 43183लड़कियां है। वहीं, 846 केवी का रिजल्ट सौ फीसदी है। केवी के 9104 छात्र 90 फीसदी से अधिक और 1717 छात्र 95 फीसदी से अधिक वाले हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड की प्रिया सिंह व सुहाना सुल्फीकार टॉप पर
उतराखंड स्थित उधमपुर नगर नवोदय विद्यालय की प्रिया सिंह और केरल के एर्नाकुलम की सुहाना सुल्फीकर ने संयुक्त रूप से 496अंक लेकर टॉप किया है।

रीजन नवोदय केवी (पास फीसदी)
अजमेर 98.70 99.32
भुवनेश्वर 99.23 99.40
पंचकूला 98.68 99.57
दिल्ली ईस्ट 98.65 99.42
गुवहाटी 97.89 99.19
चेन्नई 99.83 99.82
पटना 97.27 98.85
प्रयागराज 98.95 99.25
त्रिवेंद्रम 99.91 99.82
देहरादून 98.95 99.56
चंडीगढ़ 98.87 99.14
पुणे 98.35 98.48
बंगलूरू 99.60 99.59
भोपाल 98.82 98.94
नोएडा 98.11 97.76
दिल्ली वेस्ट 100.00 99.31
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed