Naukri JobSpeak Index: नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स मार्च 2023 की रिपोर्ट जारी, बीएफएसआई सेक्टर का जलवा
Naukri JobSpeak Index March 2023: नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स की मार्च 2023 तक की रिपोर्ट जारी हो चुकी है। इसमें एक बार फिर नॉन-मेट्रो शहरों में रोजगार गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है।
विस्तार
Naukri JobSpeak Index March 2023: नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स की मार्च 2023 तक की रिपोर्ट जारी हो चुकी है। इसमें एक बार फिर नॉन-मेट्रो शहरों में रोजगार गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है। बैंकिंग के क्षेत्र में मार्च 2023 में 4,555 के अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया, जबकि मार्च 2022 में यह 3,138 पर था।
Naukri JobSpeak Index: पिछले साल की तुलना में पांच फीसदी की वृद्धि
वहीं, बीएफएसआई सेक्टर में नौकरियों की रिक्तियों (जॉब वैकेंसीज) ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। बीएफएसआई से के अलावा, भारत में भर्ती के परिदृश्य ने वैश्विक मंदी के बावजूद उम्मीद की किरण दिखाई है। देश का प्रमुख नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स 10 लाख से अधिक मासिक नौकरी की ओपेनिंग्स से प्राप्त होता है। मार्च 2023 में 2,979 पर रहा जोकि पिछले साल की तुलना में पांच फीसदी की वृद्धि दर्शाता है। पिछले महीने के मुकाबले यह बिल्कुल फ्लैट रहा।
Naukri JobSpeak Index: गैर-तकनीकी क्षेत्र में भर्ती गतिविधियां बढ़ीं
इंश्योरेंस और बैंकिंग सेक्टर्स में नई नौकरियों के सृजन में काफी तेजी देखने को मिल रही है, खासतौर से यह भारत में व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट में भर्ती के ट्रेंड की वृद्धि में उल्लेखनीय योगदान कर रहे हैं। मार्च 2022 की तुलना में मार्च 2023 में बीमा क्षेत्र में नई नौकरियों के सृजन में आश्चर्यजनक रूप से 108% की वृद्धि दर्ज की गई, जो मुख्य रूप से बीमा उत्पाद बेचने से संबंधित नौकरियों से प्रेरित है।
Naukri JobSpeak Index: गैर-महानगरों में सबसे अधिक नौकरियां मिलीं
गैर-महानगरों में, वड़ोदरा पिछले वर्ष की तुलना में नए रोजगार सृजन में 50% की वृद्धि के साथ हायरिंग ट्रेंड्स में सबसे आगे रहा , इसके बाद नई नौकरियों के सृजन में अहमदाबाद में 49%, जयपुर में 29%, और कोच्चि में 13% की वृद्धि देखने को मिली। बीएफएसआई के अलावा, रियल एस्टेट और बीपीओ क्षेत्रों ने मुख्य रूप से गैर-महानगरों में देखी गई भर्ती गतिविधि में उल्लेखनीय योगदान दिया।
कमेंट
कमेंट X