DU LLB 2022: डीयू एलएलबी दाखिला परीक्षा कल होगी, यहां पढ़ें जुड़ी अहम जानकारी
NTA DU LLB Entrance Exam 2022: डीयू के लॉ कोर्सों में एडमिशन के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय एलएलबी प्रवेश परीक्षा का आयोजन बुधवार 19 अक्तूबर को आयोजित किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NTA DU LLB Entrance Exam 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से दिल्ली यूनिवर्सिटी के लॉ कोर्सेज में एडमिशन के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय एलएलबी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। डीयू एलएलबी प्रवेश परीक्षा के लिए एनटीए ने एडमिट कार्ड 14 अक्तूबर को ही जारी कर दिया था। एनटीए की डीयू एलएलबी एंट्रेंस एग्जाम बुधवार 19 अक्तूबर, 2022 को आयोजित किया जा रहा है।
सुबह आठ बजे से होगी परीक्षा
परीक्षा सुबह आठ बजे से 10 बजे तक होगी। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ ही पहुंचना होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में घुसने की अनुमति नहीं होगी। छात्र अपने परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर चेक कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार डीयू एलएलबी एडमिट कार्ड ( DU LLB Admit Card 2022) आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
- परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय से लगभग 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। देरी होने पर उन्हें सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी।
- उम्मीदवारों को डीयू एलएलबी 2022 एडमिट कार्ड के साथ फोटो आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षा केंद्र में ले जाना होगा।
- परीक्षा हॉल के अंदर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु जैसे मोबाइल फोन, डिजिटल घड़ी या कैलकुलेटर को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा से पहले छात्र इनका रखें ध्यान
डीयू एलएलबी प्रवेश परीक्षा देने जा रहे छात्रों को सिर्फ रिवीजन पर ध्यान देना चाहिए। एग्जाम से एक दिन पहले कुछ भी नया पढ़ने से बचना चाहिए। आपने जो भी तैयारी की है उस पर ही अपना फोकस बनाए रखें। परीक्षा केंद्र पर पॉजिटिव सोच के साथ जाएं और नकारात्मक बातों को मन में न आने दें।
हिंदी, अंग्रेजी भाषाओं में होगी परीक्षा
दिल्ली विश्वविद्यालय की एलएलबी प्रवेश परीक्षा 2022 हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। इनमें, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी भाषा, विश्लेषणात्मक क्षमता और लीगल अवेयरनेस एंड एप्टीट्यूट सहित चार सेक्शन शामिल होंगे। यह परीक्षा दो घंटे की होगी। उम्मीदवारों को एनटीए की ओर से प्रश्न पत्र पर उल्लेखित सभी निर्देशों का पालन करना होगा।
कमेंट
कमेंट X