फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   National Statistics Day 2022 Know Career Option In Statistical Courses Check Detailed News in Hindi Career Option In Statistics

Career In Statistics: स्टैटिक्स में हैं बेहतर भविष्य की अपार संभावनाएं, ऐसे बनाएं सांख्यिकी में करिअर

Wed, 29 Jun 2022 05:30 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 29 Jun 2022 05:30 PM IST
सार

Career Option In Statistics: आज हर क्षेत्र में डेटा एनालिस्ट के पदों पर सांख्यिकी यानी स्टैटिक्स की समझ रखने वाले उम्मीदवारों तरजीह और शानदार वेतन दिया जाता है। राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर हम जानते हैं कि देश में सांख्यिकी के क्षेत्र के प्रमुख पाठ्यक्रम और प्रमुख संस्थान कौन- कौनसे हैं?  

विज्ञापन
National Statistics Day 2022 Know Career Option In Statistical Courses Check Detailed News in Hindi Career Option In Statistics
सांख्यिकी दिवस 29 जून - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

National Statistics Day 2022: देश में हर साल 29 जून को महान वैज्ञानिक और सांख्यिकीविद प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती को नेशनल स्टैटिक्स डे यानी राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। प्रोफेसर महालनोबिस ने ही 17 दिसंबर, 1931 को देश के पहले भारतीय सांख्यिकी संस्थान की नींव रखी थी। यह संस्थान देश में स्टैटिक्स यानी सांख्यिकी की पढ़ाई के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थान है। 

विज्ञापन

सरकार द्वारा सांख्यिकी दिवस को मनाने का उद्देश्य आम लोगों के लिए रोजमर्रा की जिंदगी में सांख्यिकी (Statistics) के उपयोग को लोकप्रिय बनाना है। आज हर क्षेत्र में डेटा एनालिस्ट के पदों पर सांख्यिकी यानी स्टैटिक्स की समझ रखने वाले उम्मीदवारों तरजीह और शानदार वेतन दिया जाता है। राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर हम जानते हैं कि देश में सांख्यिकी के क्षेत्र के प्रमुख पाठ्यक्रम और प्रमुख संस्थान कौन- कौनसे हैं?  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांख्यिकी क्या है (What is Statistics)?

सामान्य तौर पर सांख्यिकी गणित की वह हिस्सा है, जिसमें डेटा यानी आंकड़ों का संग्रहण, प्रदर्शन, वर्गीकरण और उसके गुणों का आकलन का अध्ययन किया जाता है। सांख्यिकी आर्थिक योजनाओं और नीतियों को बनाने में मदद करती है। यह तथ्यों को सटीक और निश्चित रूप में प्रस्तुत करती है। इससे आंकड़ों का तुलनात्मक अध्ययन भी आसान होता है।

सांख्यिकी एक प्रकार से गणितीय विज्ञान का एक अनिवार्य हिस्सा है, जिसमें किसी वस्तु/ अवयव /तंत्र / समुदाय से संबंधित आकड़ों का संग्रहण, विश्लेषण, स्पष्टीकरण या व्याख्या और प्रस्तुति की जाती है। सांख्यिकी (Statistics) के तीन प्रकार वर्णनात्मक यानी गुणात्मक, संख्यात्मक यानी अंकात्मक और गुणात्मक वर्गीकरण आदि होते हैं। 

विज्ञापन

National Statistics Day 2022 Know Career Option In Statistical Courses Check Detailed News in Hindi Career Option In Statistics
सांख्यिकी में करिअर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सांख्यिकी (Statistics) से जुड़े प्रमुख कोर्स

 

क्र.स. पाठ्यक्रम योग्यता एवं अवधि 
1 बीए सांख्यिकी (BA in Statistics) यह तीन वर्षीय पाठ्यक्रम स्नातक स्तर पर उपलब्ध है। इसमें दाखिले के लिए कक्षा-12वीं में पास होना जरूरी है। 
2 बीएससी सांख्यिकी (BSc in Statistics) यह पाठ्यक्रम भी तीन वर्षीय स्नातक कार्यक्रम है। इसमें दाखिले के लिए कक्षा-12वीं में गणित विज्ञान संकाय होना जरूरी है। 
3 एमए सांख्यिकी (MA in Statistics) यह स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम दो वर्ष की अवधि का है। इसमें स्नातक के बाद प्रवेश लिया जा सकता है। 
4 एमएससी सांख्यिकी (MSc in Statistics) यह स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम दो वर्ष की अवधि का है। इसमें बीएससी के बाद प्रवेश लिया जा सकता है। 
5 सांख्यिकी में मास्टर ऑफ फिलॉसफी (M.Phil in Statistics) एमए या एमएससी सांख्यिकी के इसमें प्रवेश लिया जा सकता है। यह पाठ्यक्रम दो वर्ष की अवधि का रहता है। 
6 सांख्यिकी में पीएचडी (PhD in Statistics) एमए या एमएससी या एमफिल सांख्यिकी में करने के बाद सांख्यिकी में पीएचडी की जा सकती है। इसकी न्यूनतम अवधि दो वर्ष की होती है।

कहां से कर सकते हैं सांख्यिकी (Statistics) में पढ़ाई?

सांख्यिकी (Statistics) में बेहतरीन करिअर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित संस्थानों में दाखिला ले सकते हैं। हालांकि, इनके अलावा कई और संस्थान भी सांख्यिकी (Statistics) से जुड़े पाठ्यक्रमों की पेशकश करते हैं।  

  1. भारतीय सांख्यिकी संस्थान, नई दिल्ली
  2. भारतीय सांख्यिकी संस्थान, वडोदरा
  3. भारतीय सांख्यिकी संस्थान, बेंगलुरु
  4. भारतीय सांख्यिकी संस्थान, कोलकाता
  5. सीआर राव उन्नत सांख्यिकी संस्थान, हैदराबाद

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक में कांग्रेस विधायक प्रियंक खड़गे ने भी राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर कू करते हुए कुछ आंकड़े साझा किए। जूनियर खड़गे ने कू के माध्यम से केंद्र सरकार पर बेरोजगारी को लेकर निशाना साधा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed