फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   National sports fest Maitree in gla university

जीएलए विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल उत्सव - मैत्री 2018 का आगाज़ 16 मार्च से

Mon, 12 Mar 2018 03:21 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Mar 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
National sports fest Maitree in gla university
राष्ट्रीय खेल उत्सव - मैत्री 2018 का आगाज़ 16 मार्च से
भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में स्थित जीएलए विश्वविद्यालय में वार्षिक इंटर कॉलेज खेल महोत्सव 'मैत्री' का आयोजन 16 मार्च 2018 से 18 मार्च 2018 को किया जाएगा। मैत्री एक दोस्ती का प्रतीक है,  जो प्रतिस्पर्धा, खेल, सहनशक्ति और धीरज के साथ मिलकर बना है और विजेता बनने के लिए सक्रिय करता है। 
विज्ञापन


शायद यही सोच कर इस खेल महोत्सव का नाम रखा गया है। मैत्री, खेलकूद की भावना को विकसित करने और टीम के साथ काम, सद्भाव और शांति की भावना का प्रचार करने का लक्ष्य रखता है। 3 दिनों की अवधि के दौरान यह खेलकूद का त्योहार जोरशोर से चलेगा जिनमें विभिन्न खेल शामिल होंगे जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, शतरंज और हैंडबॉल।   
विज्ञापन


मैत्री प्रतियोगिता दर्शकों के लिए बहुत बड़ी एवं उत्साहवर्धक प्रसंगो का दावा भी करती है, जो सिर्फ अनौपचारिक प्रसंगो तक सीमित नहीं है, इनमें प्रख्यात वक्ताओं द्वारा प्रेरक वार्ता भी शामिल होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह त्यौहार न केवल प्रतिस्पर्धा करने और जीतने का एक मौका देगा , बल्कि दर्शकों को आनंद लेने के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव भी होगा। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके और आवश्यक विवरण भरकर "MAITREE '18" के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed