फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   National Scholarship 2020: A chance to get National Scholarship for 10th and 12th pass students

National Scholarship 2020: दसवीं-बारहवीं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय स्कॉलरशिप, यहां करें आवेदन

Tue, 18 Aug 2020 03:49 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 18 Aug 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
National Scholarship 2020: A chance to get National Scholarship for 10th and 12th pass students
स्कॉलरशिप - फोटो : प्रिंट शॉर्ट

दसवीं और बारहवीं पास छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पा सकते हैं। इसके लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्कॉलरशिप के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। स्कॉलरशिप पाने के लिए छात्र scholarships.gov.in वेबसाइट पर विजिट करें। इसी पोर्टल पर विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Atal Ranking ARIIA 2020: आईआईटी-मद्रास अटल रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर
विज्ञापन



नेशनल स्कॉलरशिप पॉर्टल पर 16 प्रकार की छात्रवृत्ति योजना है। ये सभी छात्रवृत्ति विभिन्न मंत्रालयों के तहत है। इनमें से ज्यादातर छात्रवृत्ति योजना मैट्रिक स्तर के ही हैं। छात्रवृत्ति के बारे में विस्तार से जानने के लिए विद्यार्थी एक बार आधिकारिक पोर्टल जरूर देखें, वहां उनको सारी जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही छात्रवृत्ति के लिए दिशा-निर्देश भी पता चलेंगे। विद्यार्थी  अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य मंत्रालय, आरपीएफ/आरपीएसएफ रेल मंत्रालय आदि के तहत विभिन्न स्कॉलरशिप पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन छात्रवृति योजनाओं के लिए आवेदन करने की अलग-अलग तिथि है।  प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम फॉर माइनोरिटीज, पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम फॉर माइनॉरिटीज, मेरिट कम मींस स्कॉलरशिप फॉर प्रोफेशनल एंड टेक्निकल कोर्सेज, प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर स्टूडेंट्स विद डिसैबिलिटीज के लिए आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है। ऐसे में अभी छात्रों के पास वक्त है। जल्द से जल्द योग्यता के हिसाब से इन छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन कर दें।

इसे भी पढ़ें - जेईई मेन: परीक्षार्थियों को देना होगा कोरोना संबंधी स्वघोषणा पत्र, पढ़ें सभी दिशा निर्देश

इसके अलावा,  टॉप क्लास एजुकेशन स्कीम फॉर एससी स्टूडेंट्स छात्रवृत्ति के लिए आखिरी तिथि 15 अक्टूबर है। फाइनेंसियल असिस्टेंस फॉर एजुकेशन ऑफ द वाईस ऑफ पोस्ट मैट्रिक के लिए 31 अक्टूबर अंतिम तिथि है। 

ज्यादा विस्तार से जानने के लिए क्लिक करें

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed