फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   National Online Exam on Cow Science on February 25 by Rashtriya Kamdhenu Aayog

राष्ट्रीय कामधेनु आयोग 25 फरवरी को करेगा गौ विज्ञान प्रचार परीक्षा का आयोजन 

Wed, 06 Jan 2021 02:07 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 06 Jan 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
National Online Exam on Cow Science on February 25 by Rashtriya Kamdhenu Aayog
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गाय कल्याण के लिए स्थापित सरकारी निकाय राष्ट्रीय कामधेनु आयोग 25 फरवरी को 'गौ विज्ञान' परीक्षा का आयोजन करेगा। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को कोई शुल्क नहीं देगा होगा। यह परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित होगी। आयोग के अध्यक्ष वल्लभभाई कथीरिया का कहना है कि 'कामधेनु गौ विज्ञान प्रचार प्रसार परीक्षा' प्रतिवर्ष आयोजित की जाएगी। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 12 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-SSB HC: सशस्त्र सीमा बल हेड कांस्टेबल उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड 
विज्ञापन



इस परीक्षा के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों व नागरिकों के बीच गायों को लेकर जागरूकता फैलाना है। आयोग के अध्यक्ष का कहना है कि इस परीक्षा के लिए अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाने की तैयारी की जा रही है। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न आएंगे। परीक्षा पाठ्यक्रम की विस्तार से जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-MPPEB: जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड


 इस परीक्षा में प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय और कॉलेज स्तर के विद्यार्थियों के साथ ही आम नागरिक भी हिस्सा ले सकेंगे। यह परीक्षा एक घंटे की होगी, जिसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इस परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। आयोग का कहना है कि गाय के बारे में लोगों में जागरुकता होना आवश्यक है, क्योंकि गाय सिर्फ दूध देने वाली पशु ही नहीं, बल्कि विज्ञान भी है। बता दें कि राष्ट्रीय कामधेनु आयोग की स्थापना 6 फरवरी 2019 को हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed