फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   National Means-cum-Merit Scholarship Scheme registration deadline extended till 31st oct

NMMSS Scholarship: दूसरी बार बढ़ाई गई रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

Thu, 20 Oct 2022 02:02 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Thu, 20 Oct 2022 02:02 PM IST
सार

NMMSS Scholarship: राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना पंजीकरण की समय-सीमा एक बार फिर से बढ़ा दी गई है। अब छात्र 31 अक्तूबर, 2022 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

विज्ञापन
National Means-cum-Merit Scholarship Scheme registration deadline extended till 31st oct
NMMSS Scholarship 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) 2022 पंजीकरण की समय-सीमा एक बार फिर से बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार अब राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) की आधिकारिक वेबसाइट- Scholarships.gov.in पर 31 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

दूसरी बार बढ़ाई गई आवेदन तिथि

एनएमएमएसएस आवेदन प्रक्रिया पहले 30 सितंबर तक होनी थी, लेकिन इसे 15 अक्तूबर तक बढ़ाया गया था। लेकिन एक बार फिर इसे बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दिया गया है।  इससे उन छात्रों को फायदा मिलेगा, जो किसी कारण के चलते आवेदन नहीं कर पाए थे। एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मेधावी छात्रों को दो जाती है, जिससे कक्षा 8 में उनके ड्रॉप आउट को रोका जा सके और उन्हें माध्यमिक स्तर पर अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, जिससे वे आगे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

12 हजार मिलती है सालाना छात्रवृत्ति

एनएमएमएसएस योजना द्वारा प्रत्येक साल लगभग एक लाख विद्यार्थियों का चयन होता है। इसके बाद राज्य सरकार परीक्षाएं आयोजित कराती हैं और इस परीक्षा के आधार पर विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप की राशि प्रदान की जाती है। छात्रवृत्ति की राशि 12 हजार रुपये प्रति वर्ष है।

विज्ञापन

एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्रता

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    जिन छात्रों के माता-पिता की आय सालाना 3,50,000 रुपये से अधिक नहीं है।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    स्कॉलरशिप पाने के लिए चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को कक्षा आठवीं की परीक्षा में न्यूनतम 55 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों (एससी/एसटी) को प्राप्तांकों में पांच फीसदी की छूट मिलेगी।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    NMMS छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।
                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                 

एनएमएमएस छात्रवृत्ति 2022-23 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यहां आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको निर्देशों को पढ़ना होगा और अंडरटेकिंग पर टिक करना होगा।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उसके बाद कंटिन्यू पर क्लिक करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको सभी आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।   
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद रजिस्टर ऑप्शन पर क्लिक करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इस प्रक्रिया का पालन करके आप NMMS छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

एनएमएमएस छात्रवृत्ति के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एनएमएमएस स्कॉलरशिप की ऑफिशिअल वेबसाइट पर जाएं।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज खुल जाएगा।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर NMMSS स्कॉलरशिप पर क्लिक करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब डाउनलोड फॉर्म लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उसके बाद आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में एक फॉर्म खुलेगा।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इस फॉर्म को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट लें। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, पता आदि सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करके इस फॉर्म को भरना होगा।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इस फॉर्म को संबंधित विभाग में जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed