{"_id":"59ce228a4f1c1b9e538b4db6","slug":"national-institute-of-design-will-get-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान में मिलेगा दाखिला, 31 तक आवेदन का मौका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान में मिलेगा दाखिला, 31 तक आवेदन का मौका
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 29 Sep 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
देश के सर्वश्रेष्ठ फैशन डिजाइनिंग संस्थान में दाखिले की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) ने डिजाइनिंग एप्टीट्यूड टेस्ट (डैट) 2018 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत इस बार डैट का आयोजन सात जनवरी को किया जाएगा। प्री (प्रारंभिक) परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 31 अक्तूबर तक वेबसाइट admissions.nid.edu पर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को एनआईडी के अहमदाबाद, बंगलुरू, गांधीनगर, विजयवाड़ा और कुरुक्षेत्र में दाखिला दिया जाएगा।
इन कोर्स में ले सकते हैं प्रवेश
स्नातक कर चुके अभ्यर्थी दो वर्षीय डिजाइन में परास्नातक कोर्स कर सकते हैं। इसके अलावा 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद छात्र चार वर्षीय स्नातक कोर्स कर सकते हैं। एनआईडी की तरफ से डिजाइन में स्नातक डिप्लोमा कार्यक्रम भी चलाया जाता है। इसके लिए भी छात्र आवेदन कर सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X