{"_id":"67680619469435f33d0531e0","slug":"national-farmers-day-2024-why-is-december-22-celebrated-as-kisan-diwas-know-its-history-and-importance-2024-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"National Farmers Day: 23 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय किसान दिवस?, जानें क्या है इसका इतिहास","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
National Farmers Day: 23 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय किसान दिवस?, जानें क्या है इसका इतिहास
Mon, 23 Dec 2024 06:21 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 23 Dec 2024 06:21 AM IST
सार
National Farmers Day: हर साल 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस उत्सव के पीछे मुख्य उद्देश्य किसानों के समाजिक-आर्थिक विकास में योगदान को मान्यता देना और उनके कल्याण के लिए जागरूकता फैलाना है।
विज्ञापन
National Farmers Day
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
National Farmers Day: हर साल 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस (Kisan Diwas 2024) मनाया जाता है। यह दिन पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती (Chaudhary Charan Singh Jayanti) के रूप में मनाया जाता है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों के कल्याण के लिए समर्पित किया। इस उत्सव के पीछे मुख्य उद्देश्य किसानों के समाजिक-आर्थिक विकास में योगदान को मान्यता देना और उनके कल्याण के लिए जागरूकता फैलाना है। इस बार के किसान दिवस का विषय (Kisan Diwas Theme) स्थायी कृषि के लिए किसानों को सशक्त बनाना रखा गया है।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह: किसानों के मसीहा
भारत रत्न चौधरी चरण सिंह का जन्म 1902 में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नूरपुर गांव में हुआ था। किसान परिवार में जन्मे चरण सिंह ने भारत की आजादी की लड़ाई में भाग लिया और इसके बाद भी वह लगातार किसानों के मुद्दों के लिए सक्रिय रहे। उनके कार्यों और नीतियों ने उन्हें किसानों के मसीहा के रूप में स्थापित किया। पहली बार चरण सिंह 1967 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। इससे पहले उन्होंने मंत्री रहते हुए कई विभागों को संभाला था। चरण सिंह एक बार फिर 1970 में यूपी के मुख्यमंत्री बने थे।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X