NATA 2023: नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम डेट नजदीक, ऐसे करें आवेदन
NATA 2023: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (CoA) की तरफ से चल रही नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA 2023) परीक्षा 4 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल यानी 13 सितंबर, 2023 को समाप्त हो जाएगी।
विस्तार
NATA 2023 Exam 4 Registration Ends: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (CoA) की तरफ से चल रही नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA 2023) परीक्षा 4 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल यानी 13 सितंबर, 2023 को समाप्त हो जाएगी। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे NATA की आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
परीक्षा पैटर्न
परी7ा में प्रश्न 1 अंक, 2 अंक या 3 अंक के होंगे और 180 मिनट में 125 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। एप्टीट्यूड टेस्ट का माध्यम अनिवार्य रूप से अंग्रेजी भाषा होगा। कुछ प्रश्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी हो सकते हैं।
NATA 2023 ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी nata.in पर जाएं।
-
होमपेज पर 'NATA 2023 परीक्षा 4 पंजीकरण' लिंक पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
-
अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
अपना आवेदन जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X