दाखिले 2021: मुंबई यूनिवर्सिटी पीजी कोर्स एडमिशन प्रक्रिया 12 अगस्त से होगी शुरू
मुंबई विश्वविद्यालय अपने स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया गुरुवार, 12 अगस्त, 2021 को शुरू करेगा और 26 अगस्त, 2021 को शाम पांच बजे आवेदन विंडो को बंद कर दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई विश्वविद्यालय अपने स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया गुरुवार, 12 अगस्त, 2021 को शुरू करेगा और 26 अगस्त, 2021 को शाम पांच बजे आवेदन विंडो को बंद कर दिया जाएगा। मुंबई विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, सभी पीजी पाठ्यक्रमों की कक्षाएं 15 सितंबर, 2021 से शुरू होंगी। मुंबई यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक 10 अगस्त, 2021 से uom-admissions.mu.ac.in पर उपलब्ध होगा।
सभी विभाग 20 अगस्त, 2021 से 26 अगस्त, 2021 को सुबह 11 बजे तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन करेंगे। पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 30 अगस्त को शाम छह बजे तक जारी होगी। विश्वविद्यालय को 31 अगस्त, 2021 को शाम छह बजे तक प्रोविजनल मेरिट लिस्ट के संबंध में छात्रों की शिकायतें प्राप्त होंगी। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट दो सितंबर को शाम छह बजे तक जारी की जाएगी।
यहां करना होगा आवेदन
आवेदन करने के लिए, छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट uom-admissions.mu.ac.in पर जाना होगा, पीजी प्रवेश लिंक पर क्लिक करना होगा और सभी आवश्यक विवरण जमा करना होगा। पीजी प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल विज्ञान और प्रौद्योगिकी, मानविकी, वाणिज्य और प्रबंधन, और इंटर डिस्प्लिनरी स्टडीज प्रोग्राम के लिए खुलेगा।
पांच अगस्त से शुरू हुए यूजी दाखिले
इससे पहले, मुंबई विश्वविद्यालय ने पांच अगस्त को सभी यूजी पाठ्यक्रमों के लिए अपनी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी जो कि 14 अगस्त, 2021 को दोपहर एक बजे तक बंद हो जाएगी। मुंबई विश्वविद्यालय 17 अगस्त को स्नातक प्रवेश की पहली मेरिट सूची जारी करेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पहली मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सुबह 11 बजे उपलब्ध होगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त, 2021 है।
दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट भी इसी माह आएगी
मुंबई यूनिवर्सिटी की ओर से बताया गया है कि दूसरी मेरिट लिस्ट और तीसरी मेरिट लिस्ट क्रमश: 25 अगस्त और 30 अगस्त को जारी की जाएगी। कॉलेजों को छात्रों को अंतरिम प्रवेश के आधार पर सीट आवंटित करने और मार्कशीट और अन्य प्रमाणपत्रों की हार्ड कॉपी जमा करने के बाद इसकी पुष्टि करने के लिए कहा गया है।
कमेंट
कमेंट X