{"_id":"5f2a5ab58ebc3e620434b024","slug":"mumbai-university-extends-application-submission-date-first-merit-list-on-august-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई विश्वविद्यालय: आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख आज, कल जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
मुंबई विश्वविद्यालय: आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख आज, कल जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट
Wed, 05 Aug 2020 12:54 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई विश्वविद्यालय (MU) ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय ने मंगलवार को अपने प्रवेश परिपत्र को संशोधित किया और आवेदन पत्र जमा करने की तारीख आगे बढ़ाई। विद्यार्थी अब आज दोपहर तीन बजे तक प्री-एडमिशन फॉर्म की एक प्रति के साथ फॉर्म जमा कर सकते हैं। दरअसल, विश्वविद्यालय ने छात्रों को आवेदन फॉर्म जमा करने का एक और मौका देने के लिए यह तिथि बढ़ाई है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन फॉर्म जमा नहीं किए हैं, वो आज दोपहर तीन बजे तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर दें।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- UP BEd JEE 2020: 9 अगस्त को होगी परीक्षा, लॉकडाउन में निजी व सार्वजनिक यातायात की छूट
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी की पहली मेरिट लिस्ट 6 अगस्त को, दूसरी मेरिट लिस्ट 11 अगस्त को और तीसरी मेरिट लिस्ट 17 अगस्त को जारी होगी। विश्वविद्यालय के प्रभारी रजिस्ट्रार विनोद पाटिल का कहना है कि जो छात्र लगातार बारिश से उत्पन्न होने वाले मुद्दों के कारण फॉर्म नहीं भर पा रहे थे, उनका फॉर्म भर सके यह सुनिश्चित करने के लिए फॉर्म जमा करने की तिथि आगे बढ़ाई गई है। विश्वविद्यालय के इस कदम से ऐसे विद्यार्थियों को फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। इससे पहले तक विद्यार्थियों को मंगलवार दोपहर तीन बजे तक फॉर्म भरने थे, लेकिन अब इसे बुधवार दोपहर तीन बजे तक के लिए आगे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-CAT 2020: आज से शुरू हुए आवेदन, यहां जानें पूरी प्रक्रिया
कमेंट
कमेंट X