फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Mumbai University 2021 PG admissions process begins apply here

दाखिले 2021: मुंबई विश्वविद्यालय में पीजी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

Fri, 13 Aug 2021 08:44 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 13 Aug 2021 08:44 PM IST
सार

मुंबई विश्वविद्यालय ने पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स 2021-22 के लिए एडमिशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uom-admissions.mu.ac.in पर 26 अगस्त को शाम पांच बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन
Mumbai University 2021 PG admissions process begins apply here
मुंबई विश्वविद्यालय की दाखिला प्रक्रिया - फोटो : Mumbai University

विस्तार

मुंबई विश्वविद्यालय ने पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स 2021-22 के लिए एडमिशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uom-admissions.mu.ac.in पर 26 अगस्त को शाम पांच बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए अध्ययन कार्यक्रम 15 सितंबर से शुरू होने की संभावना है। सभी विभाग 20 अगस्त, 2021 से 26 अगस्त, 2021 को सुबह 11 बजे तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन करेंगे। पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 30 अगस्त को शाम छह बजे तक जारी होगी। 

विज्ञापन


विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है।

मुंबई विश्वविद्यालय की दाखिला प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि : 12 अगस्त, 2021
  • पीजी कोर्स के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि : 26 अगस्त, 2021
  • विभाग द्वारा दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन : 26 अगस्त से 30 अगस्त, 2021 रात्रि 11.00 बजे तक।
  • अंतरिम मेरिट सूची का प्रदर्शन : 30 अगस्त, 2021 शाम छह बजे तक।
  • अंतिम मेरिट सूची जारी : 02 सितंबर, 2021
  • शुल्क का ऑनलाइन भुगतान : 03 सितंबर से 07 सितंबर, 2021 तक।


मुंबई यूनिवर्सिटी पीजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने के चरण

  • आवेदक छात्र आधिकारिक वेबसाइट uom-admissions.mu.ac.in पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए ओटीपी प्राप्त करने के लिए कृपया अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर इनपुट करें।
  • ओटीपी में पासवर्ड दर्ज करें और सत्यापित करें।
  • अब दाखिला पंजीकरण हेतु आवश्यक विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
  • छात्र भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट लेकर रख लें। 


आवेदनों की होगी स्क्रूटनी

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विभाग दाखिला आवेदनों की समीक्षा करेंगे और अंतरिम मेरिट सूची प्रदर्शित करेंगे। यदि कोई गलती है तो केवल उनके विवरण से संबंधित छात्र शिकायत कर सकते हैं। विभाग उस शिकायत का जवाब देगा, जिसे छात्र एप्लाइड प्रोग्राम टैब में देख सकते हैं। इसके बाद, अंतिम मेरिट सूची प्रदर्शित की जाएगी और उसके बाद यदि छात्र का नाम सूची में है तो वे प्रवेश भुगतान बटन के माध्यम से भुगतान प्रकार विकल्प का चयन कर सकते हैं और दाखिला फीस के भुगतान के लिए आगे बढ़ सकते हैं। 

आवेदक यहां नोटिस में अधिक विवरण देख सकते हैं।    

यूजी दाखिला प्रक्रिया 14 अगस्त तक चलेगी

विज्ञापन

इस बीच, मुंबई विश्वविद्यालय के यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। रजिस्ट्रेशन का समापन शनिवार, 14 अगस्त, 2021 को होगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट https://mu.ac.in/ पर जाने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed