दाखिले 2021: मुंबई विश्वविद्यालय में पीजी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन
मुंबई विश्वविद्यालय ने पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स 2021-22 के लिए एडमिशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uom-admissions.mu.ac.in पर 26 अगस्त को शाम पांच बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई विश्वविद्यालय ने पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स 2021-22 के लिए एडमिशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uom-admissions.mu.ac.in पर 26 अगस्त को शाम पांच बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए अध्ययन कार्यक्रम 15 सितंबर से शुरू होने की संभावना है। सभी विभाग 20 अगस्त, 2021 से 26 अगस्त, 2021 को सुबह 11 बजे तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन करेंगे। पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 30 अगस्त को शाम छह बजे तक जारी होगी।
विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है।
मुंबई विश्वविद्यालय की दाखिला प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि : 12 अगस्त, 2021
- पीजी कोर्स के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि : 26 अगस्त, 2021
- विभाग द्वारा दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन : 26 अगस्त से 30 अगस्त, 2021 रात्रि 11.00 बजे तक।
- अंतरिम मेरिट सूची का प्रदर्शन : 30 अगस्त, 2021 शाम छह बजे तक।
- अंतिम मेरिट सूची जारी : 02 सितंबर, 2021
- शुल्क का ऑनलाइन भुगतान : 03 सितंबर से 07 सितंबर, 2021 तक।
मुंबई यूनिवर्सिटी पीजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने के चरण
- आवेदक छात्र आधिकारिक वेबसाइट uom-admissions.mu.ac.in पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन के लिए ओटीपी प्राप्त करने के लिए कृपया अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर इनपुट करें।
- ओटीपी में पासवर्ड दर्ज करें और सत्यापित करें।
- अब दाखिला पंजीकरण हेतु आवश्यक विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
- छात्र भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट लेकर रख लें।
आवेदनों की होगी स्क्रूटनी
सभी विभाग दाखिला आवेदनों की समीक्षा करेंगे और अंतरिम मेरिट सूची प्रदर्शित करेंगे। यदि कोई गलती है तो केवल उनके विवरण से संबंधित छात्र शिकायत कर सकते हैं। विभाग उस शिकायत का जवाब देगा, जिसे छात्र एप्लाइड प्रोग्राम टैब में देख सकते हैं। इसके बाद, अंतिम मेरिट सूची प्रदर्शित की जाएगी और उसके बाद यदि छात्र का नाम सूची में है तो वे प्रवेश भुगतान बटन के माध्यम से भुगतान प्रकार विकल्प का चयन कर सकते हैं और दाखिला फीस के भुगतान के लिए आगे बढ़ सकते हैं।
आवेदक यहां नोटिस में अधिक विवरण देख सकते हैं।
यूजी दाखिला प्रक्रिया 14 अगस्त तक चलेगी
इस बीच, मुंबई विश्वविद्यालय के यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। रजिस्ट्रेशन का समापन शनिवार, 14 अगस्त, 2021 को होगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट https://mu.ac.in/ पर जाने की सलाह दी जाती है।
कमेंट
कमेंट X