फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MSBSHSE Maharashtra Board 12th Result 2021: Board Declared result at mahresult.nic.in

Maharashtra HSC 2021: 46 छात्रों ने हासिल किए 100 फीसदी अंक, 99.63 रहा उत्तीर्ण प्रतिशत

Tue, 03 Aug 2021 05:12 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 03 Aug 2021 05:12 PM IST
सार

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई) ने 12वीं या एचएससी का परिणाम जारी किया। 13,14,965 छात्रों ने पास की परीक्षा।

विज्ञापन
MSBSHSE Maharashtra Board 12th Result 2021: Board Declared result at mahresult.nic.in
महाराष्ट्र 12वीं परिणाम 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई) ने आज कक्षा 12वीं या एचएससी के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 99.63 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जो महाराष्ट्र बोर्ड का अब तक का उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत है। विद्यार्थी कक्षा बारहवीं के अंक डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.maharashtra.gov.in, mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org पर जा सकते हैं। ध्यान रहे कि परिणाम की लिंक शाम 4 बजे से एक्टिव होगी।

विज्ञापन

13.14 लाख विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
रिपोर्ट्स के मुताबिक, परीक्षा के लिए कुल 13,19,154 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 13,19,154 छात्रों की मूल्यांकन रिपोर्ट बोर्ड को प्राप्त हुई थी। इसमें से 13,14,965 छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।

विज्ञापन

कोंकण ने हासिल किया प्रथम स्थान
कुल 6,542 स्कूलों में शत-प्रतिशत परिणाम आए हैं। इस साल, महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2021 में 46 छात्रों ने 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। कोंकण क्षेत्र ने 99.81 फीसदी के साथ उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है, जबकि औरंगाबाद सबसे कम प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र है, जिसमें 99.73 फीसदी छात्रों ने कक्षा 12वीं पास की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्ट्स का सबसे कम उत्तीर्ण प्रतिशत
बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कॉमर्स स्ट्रीम के 99.91 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की, इसके बाद साइंस स्ट्रीम के 99.45 फीसदी छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। आर्ट्स के छात्रों ने सबसे कम उत्तीर्ण प्रतिशत- 99.83 फीसदी दर्ज किया है।


अभ्यर्थी इन वेबसाइट्स के जरिए देख सकते हैं परिणाम

  1. mahresult.nic.in,
  2. hscresult.mkcl.org,
  3. msbshse.co.in
  4. hscresult.11thdmission.org.in  
  5. mahahsscboard.maharashtra.gov.in
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed