MPPSC SSE-SFS Answer Key 2023: एमपी एसएसई-एसएफएस प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड
MPPSC SSE-SFS Answer Key 2023: एमपीपीएससी ने एसएसई और एसएफएस प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPPSC SSE-SFS Answer Key 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आपत्ति दर्ज कराने के लिए 7 दिन
राज्य सेवा परीक्षा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 17 दिसंबर को आयोजित की गई थी। आयोग की तरफ से जारी उत्तर कुंजी अंतरिम प्रकृति की है। उम्मीदवार एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उत्तर कुंजी पर यदि कोई आपत्ति है तो उठा सकते हैं। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी जारी होने के सात दिनों के भीतर प्रमाणित संदर्भों के साथ आपत्तियां जमा करनी होंगी।
MPPSC SSE-SFS Answer Key ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर एसएसई/एसएफएस प्रीलिम्स उत्तर कुंजी 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-
अब उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
उत्तर कुंजी चेक करें और डाउनलोड करें।
-
अब इसका एक प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X