MPPSC Prelims Answer Key: राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक
MPPSC SSE-SFS Prelims Exam Answer Key: एमपीपीएससी ने राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
विस्तार
MPPSC Prelims Answer Key: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार एसएसई और एसएफएस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
MPPSC SSE-SFS परीक्षा विवरण
एमपी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 17 दिसंबर को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य एसएसई में कुल 227 पद और एसएफएस में 139 पद भरना है। एमपी एसएसई/एसएफएस प्रारंभिक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 19 दिसंबर को जारी की गई थी और 26 दिसंबर, 2023 तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। वैध आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई है।
MPPSC Answer key ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर एसएसई/एसएफएस प्रीलिम्स फाइनल उत्तर कुंजी 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-
उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
उत्तर कुंजी चेक करें और डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X