MPPSC AE Recruitment: एमपीपीएससी राज्य इंजीनियरिंग सेवा के लिए आवेदन शुरू, परीक्षा तीन चरणों में होगी
MPPSC SES Exam AE Recruitment 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विस्तार
MPPSC AE Recruitment 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर 15 फरवरी, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
जबकि आवेदन में सुधार विंडो 17 फरवरी, 2023 तक खुली रहेगी। एमपीपीएससी एसईएस परीक्षा 2022 सहायक अभियंता (सिविल) 18 पद, सहायक अभियंता (एग्रीकल्चर) के 17 पद और एक सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल) के कुल 36 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी।
MPPSC AE Recruitment योग्यता एवं पात्रता मापदंड
आयु सीमा : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु एक जनवरी, 2023 को 21 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता : आवेदक उम्मीदवार को संबंधित प्रासंगिक क्षेत्र सिविल / एग्रीकल्चर - मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री धारक होना चाहिए।
आवेदन शुल्क : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये लागू है।
MPPSC AE Recruitment के लिए आवेदन करने की आसान प्रक्रिया
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं। -
होम पेज पर, ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें। -
एसईएस 2022 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। -
रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें। -
विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
MPPSC AE Recruitment परीक्षा पैटर्न
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य इंजीनियरिंग सेवा भर्ती 2022 में प्रारंभिक परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण शामिल होगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यहां आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर अधिसूचना देखें।