फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MPPEB Recruitment 2022: Application Process Deferred for Group 3 Exams, Know Details Here

MPPEB Recruitment: एमपीपीईबी ग्रुप-3 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया स्थगित, वजह जानकर खुश होंगे उम्मीदवार

Sun, 10 Apr 2022 10:48 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 10 Apr 2022 10:48 PM IST
सार

MPPEB Recruitment 2022: एमपीपीईबी यानी व्यापमं की ओर से परीक्षा आवेदन प्रक्रिया के लिए स्थगन आदेश एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जारी किया गया है। 

विज्ञापन
MPPEB Recruitment 2022: Application Process Deferred for Group 3 Exams, Know Details Here
MPPEB Recruitment 2022 Deferred - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

MPPEB Recruitment 2022 Deferred: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने ग्रुप-3 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया को टाल दिया है। यह परीक्षा सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन और अन्य पदों पर योग्य कार्मिकों की नियुक्तियां करने के लिए आयोजित होने वाली है। 

विज्ञापन

एमपीपीईबी यानी व्यापमं की ओर से परीक्षा आवेदन प्रक्रिया के लिए स्थगन आदेश एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जारी किया गया है। वहीं, स्थगन आदेश में कहा गया है कि परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू के संबंध में भी जल्द ही संशोधित कार्यक्रम एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

 

छह जून, 2022 को आयोजित की होने वाली थी परीक्षा

व्यापमं की ओर से राज्य में ग्रुप-3 यानी ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले नौ अप्रैल, 2022 को शुरू होने वाली थी। भर्ती परीक्षा छह जून, 2022 को आयोजित की जाने वाली थी। यह दो पालियों में होगी-पहली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी दोपहर 2:30 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक चलेगी। हालांकि, अब परीक्षा के लिए नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। 
 

एमपीपीईबी ग्रुप-3 परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड

पात्रता मानदंड को पूरा करने के लिए उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, उनकी आयु एक जनवरी, 2022 तक 18 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। इस बीच, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

एमपीपीईबी ग्रुप 3 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क

एमपीपीईबी ग्रुप-3 सामूहिक परीक्षा आवेदन शुल्क की राशि अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क राशि का भुगतान करना होगा।

एमपीपीईबी ग्रुप -3 परीक्षा 2022 के लिए आवेदन के चरण 

  1. सबसे पहले एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन और अन्य पदों के लिए होमपेज पर उपलब्ध ऑनलाइन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें। 
  3. अब वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करें और फिर आवेदन प्रक्रिया को जारी रखने के लिए लॉगिन करें।
  4. आवेदन पत्र का विवरण भरें, निर्धारित प्रारूप में सभी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  5. फॉर्म जमा करें।
  6. इसे अपने डिवाइस पर डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए इसके प्रिंट आउट लेकर रख ले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed