MPPEB Recruitment: एमपीपीईबी ग्रुप-3 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया स्थगित, वजह जानकर खुश होंगे उम्मीदवार
MPPEB Recruitment 2022: एमपीपीईबी यानी व्यापमं की ओर से परीक्षा आवेदन प्रक्रिया के लिए स्थगन आदेश एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जारी किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPPEB Recruitment 2022 Deferred: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने ग्रुप-3 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया को टाल दिया है। यह परीक्षा सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन और अन्य पदों पर योग्य कार्मिकों की नियुक्तियां करने के लिए आयोजित होने वाली है।
एमपीपीईबी यानी व्यापमं की ओर से परीक्षा आवेदन प्रक्रिया के लिए स्थगन आदेश एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जारी किया गया है। वहीं, स्थगन आदेश में कहा गया है कि परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू के संबंध में भी जल्द ही संशोधित कार्यक्रम एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जारी किया जाएगा।
छह जून, 2022 को आयोजित की होने वाली थी परीक्षा
व्यापमं की ओर से राज्य में ग्रुप-3 यानी ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले नौ अप्रैल, 2022 को शुरू होने वाली थी। भर्ती परीक्षा छह जून, 2022 को आयोजित की जाने वाली थी। यह दो पालियों में होगी-पहली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी दोपहर 2:30 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक चलेगी। हालांकि, अब परीक्षा के लिए नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।
एमपीपीईबी ग्रुप-3 परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड
पात्रता मानदंड को पूरा करने के लिए उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, उनकी आयु एक जनवरी, 2022 तक 18 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। इस बीच, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
एमपीपीईबी ग्रुप 3 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क
एमपीपीईबी ग्रुप-3 सामूहिक परीक्षा आवेदन शुल्क की राशि अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क राशि का भुगतान करना होगा।
एमपीपीईबी ग्रुप -3 परीक्षा 2022 के लिए आवेदन के चरण
- सबसे पहले एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
- सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन और अन्य पदों के लिए होमपेज पर उपलब्ध ऑनलाइन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
- अब वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करें और फिर आवेदन प्रक्रिया को जारी रखने के लिए लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र का विवरण भरें, निर्धारित प्रारूप में सभी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें।
- इसे अपने डिवाइस पर डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए इसके प्रिंट आउट लेकर रख ले।
कमेंट
कमेंट X