{"_id":"5db6ef348ebc3e016a1838f2","slug":"mppeb-announced-mp-tet-2019-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"MPTET 2019 RESULT : पीईबी ने जारी किया रिजल्ट, यहां पाएं पूरी जानकारी ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MPTET 2019 RESULT : पीईबी ने जारी किया रिजल्ट, यहां पाएं पूरी जानकारी
Mon, 28 Oct 2019 07:22 PM IST
Mohit Mudgal
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 28 Oct 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
mppeb
- फोटो : file photo
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (MPTET)-2018 के परिणाम घोषित कर दिए गए है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट और फाइनल 'आंसर की' पीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। परीक्षा में करीब ढ़ाई लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। परिणाम आने के बाद अब मेरिट लिस्ट के आधार पर 12,374 पदों पर नियुक्तियां होंगी। पीईबी ने सभी सात विषयों- गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 16 फरवरी से 10 मार्च 2019 तक आयोजित की गई थी। पीईबी ने यह परीक्षा स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित स्कूलों में खाली पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की थी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X