MPHC सिविल जज ग्रेड II मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MPHC) ने सिविल जज ग्रेड II मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा के प्रवेश पत्र मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन किया है, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करना चाहिए। आपको बता दें कि, सिविल जज ग्रेड II मुख्य परीक्षा 26 और 27 अप्रैल, 2019 को आयोजित होने वाली है। एमपीएचसी सिविल जज पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 190 रिक्तियां दर्ज की जाएंगी। एमपीएचसी सिविल जज ग्रेड II मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र 2019 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।
ऐसे करें अपने परीक्षा प्रवेश पत्र को डाउनलोड-
- आधिकारिक वेबसाइट mphc.mponline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए प्रवेश पत्र वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन संख्या और जन्म तिथि व मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
- आपकी स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र दिखाई देगा।
- अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट परीक्षा के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
एमपीएचसी सिविल जज ग्रेड II मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र 2019 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
UP Board Result जानने के लिए रजिस्टर करें : UP Board Result 2019
सरकारी रिजल्ट से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X