फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MPBSE MP Board Class 10th Board Exams 2022 Begins Madhya Pradesh High School

MPBSE Board Exams 2022: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षाएं आज से शुरू, यहां देखें कब कौनसा पेपर होगा?

Fri, 18 Feb 2022 12:08 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 18 Feb 2022 12:08 PM IST
सार

MP Board Exams 2022: परीक्षा ऑफलाइन मोड में सख्त कोविड-19 दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित की जा रही है। परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों को कोविड-19 सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करना अनिवार्य है। बैठने की व्यवस्था सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करते हुए की गई है।

विज्ञापन
MPBSE MP Board Class 10th Board Exams 2022 Begins Madhya Pradesh High School
MP Board Exams 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

MP Board Exams 2022: एमपीबीएसई की ओर से मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुक्रवार, 18 फरवरी से शुरू हो गई हैं। इससे पहले गुरुवार, 17 फरवरी कक्षा 12वीं बोर्ड की सैद्धांतिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 10 मार्च, 2022 तक चलेंगी। परीक्षा सुबह 10:00 बजे शुरू होगी और दोपहर 1:00 बजे समाप्त होगी। 

विज्ञापन

परीक्षा ऑफलाइन मोड में सख्त कोविड-19 दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित की जा रही है। परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों को कोविड-19 सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करना अनिवार्य है। बैठने की व्यवस्था सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करते हुए की गई है। छात्रों को अपने साथ हैंड सैनिटाइजर रखने की अनुमति होगी। छात्रों को परीक्षा की अवधि और परिसर में प्रवेश-प्रस्थान के समय तक अपने मास्क पहने रहना होगा। 

विज्ञापन

परीक्षाओं के लिए प्रवेश-पत्र पहले ही जारी कर दिए गए थे। जो छात्र परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, अगर उन्होंने अपना प्रवेश-पत्र खो दिया है तो वे एमपीबीएसई या माशिमं की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सहायता के लिए इस खबर में विस्तृत टाइम-टेबल भी दिया गया है। 

एमपी बोर्ड हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा कक्षा 10वीं का टाइम-टेबल

क्र. स. दिन दिनांक विषय
1 शुक्रवार 18.02.2022 हिंदी
2 मंगलवार 22.02.2022 गणित
3 गुरुवार 24.02.2022 उर्दू
4 शनिवार 26.02.2022 सामाजिक विज्ञान
5 बुधवार 02.03.2022 विज्ञान
6 शनिवार 05.03.2022 अंग्रेजी
7 मंगलवार 08.03.2022 संस्कृत
8 बुधवार 09.03.2022 1- मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी
      2- केवल मूक तथा बधिर छात्रों के लिए पेन्टिंग
      3- केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत
9 गुरुवार 10.03.2022 NSQF (नेशनल स्किल्स क्वालीफिकेशन फेमवर्क) के समस्त विषय

विज्ञापन

MPBSE Admit Card 2022 कक्षा 10वीं के प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने का तरीका

  1. एमपी बोर्ड 2022 कक्षा 10वीं के प्रवेश-पत्र एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाना होगा।
  2. फिर, होम पेज पर, "परीक्षा और नामांकन फॉर्म" पढ़ने वाले टैब पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आपको एक नए पेज पर री-डायरेक्ट कर दिया जाएगा।
  4. अब, उम्मीदवारों को एमपी बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र 2022 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  5. फिर, पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  6. एडमिट कार्ड अब स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  7. परीक्षा हॉल में ले जाने के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed