MP TET 2020: बनना चाहते हैं सरकारी शिक्षक, तो यहां करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
MP TET 2020 Madhya Pradesh Teacher Eligibility Test: मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (MPTET 2020 - Madhya Pradesh Teacher Eligibility Test) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MP PEB - MP Professional Examination Board) ने इस परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो अभ्यर्थी मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं, वे इस परीक्षा के लिए जल्द आवेदन करें।
आवेदन करने के लिए आप एमपी पीईबी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा इस खबर में आगे दिए जा रहे लिंक के जरिए भी आप आसानी से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाने हैं।
MP TET 2020 के लिए जरूरी तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख - 6 जनवरी 2020
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख - 25 जनवरी 2020
ये भी पढ़ें : सप्ताह में तीन छुट्टियां, रोजाना छह घंटे काम, इस प्रधानमंत्री ने रखा प्रस्ताव
Madhya Pradesh TET 2020: कैसे करें आवेदन
- मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर दर्ज कर ओटीपी जेनरेट करें। इसके अलावा आप बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी कर सकते हैं। इसके बाद आपका लॉगइन बन जाएगा।
- अब लॉगइन करें और स्क्रीन पर दर्शाया गया ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन्ड कॉपी बताए गए फॉर्मेट में अपलोड करें।
ये भी पढ़ें : वो महिला जिन्होंने विदेश में पहली बार फहराया था भारत का झंडा
- आवेदन फॉर्म पूरी तरह भरे जाने के बाद ऑनलाइन शुल्क भुगतान की प्रक्रिया शुरू करें।
- शुल्क भुगतान होने के बाद उसकी रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
MPPEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
MP TET 2020 के लिए डायरेक्ट लिंक के जरिए आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X