मध्यप्रदेश: कक्षा 8वीं तक के छात्रों को प्रोजेक्ट के आधार पर किया जाएगा प्रमोट
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में पहली से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रोजेक्ट के आधार पर प्रोन्नत किया जाएगा। इनका मूल्यांकन वर्कशीट के आधार पर होगा। सभी छात्रों को अगली कक्षा के लिए प्रोन्नत किया जाएगा। कक्षा पहली एवं दूसरी के बच्चों को स्कूलों से ही अभ्यास पुस्तिका दी जाएगी जिसके अंत में वर्कशीट होगी। राज्य शिक्षा केंद्र के आयुक्त लोकेश कुमार जाटव ने बताया कि इनका अर्धवार्षिक और वार्षिक मूल्यांकन किया जाएगा।
राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक के 61 लाख विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट के आधार पर ही नंबर दिए जाएंगे। राज्य के सभी शासकीय और निजी विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2020-21 में पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के अध्ययरत छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोट करने की घोषणा की है। इसके अलावा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं को इस वर्ष आयोजित नहीं किये जाने का निर्णय लिया गया है।
- अगर आप नहीं जानते हैं सैन्य अधिकारियों के पदनाम और कंधों पर लगे रैंक, तो पढ़िए ये खबर
- Sarkari Naukri 2020: इन सरकारी विभागों में हो रही हैं भर्तियां, 8वीं से लेकर स्नातकों के लिए कई मौके
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X