फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP SET 2023 registrations last date today apply online at mppsc.mp.gov.in

MP SET 2023: मध्यप्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, ऐसे करें अप्लाई

Sun, 26 Feb 2023 04:12 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 26 Feb 2023 04:12 PM IST
सार

MP SET 2023: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के द्वारा मध्यप्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET 2023) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है।
 

विज्ञापन
MP SET 2023 registrations last date today apply online at mppsc.mp.gov.in
MPPSC - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

MP SET 2023 Registration Last Date: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के द्वारा मध्यप्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET 2023) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 26 फरवरी 2023 को समाप्त कर दी जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर 26 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर सामान्य विषय टीचिंग एंड रिसर्च एप्टीट्यूड और जबकि दूसरा चयनित विषय का होगा। जहां पहला पेपर 100 अंकों की एक घंटे की अवधि का और दूसरा पेपर 200 अंकों का होगा जो कि दो घंटे की अवधि का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

MP SET 2023 मध्यप्रदेश राज्य में सहायक प्रोफेसर के पद के लिए उम्मीदवारों को अर्हता (qualify) प्राप्त करने के लिए एक राज्य स्तरीय लिखित परीक्षा है। परीक्षा 36 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। टेस्ट की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
 
विज्ञापन

MP SET 2023 Exam: पात्रता मापदंड

आयु सीमा : मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
शैक्षणिक योग्यता : 55 फीसदी अंकों के साथ संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री।
आवेदन शुल्क : अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये लागू है।

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  • एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2022 के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed