{"_id":"67495c3bc2f5c82f870a0f51","slug":"mp-neet-ug-counselling-2024-stray-vacancy-round-3-merit-list-today-check-choice-filling-date-and-details-2024-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP NEET UG Counselling: स्ट्रे वैकेंसी राउंड-3 के लिए आज जारी होगी मेरिट लिस्ट, इस दिन से भर सकेंगे विकल्प","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MP NEET UG Counselling: स्ट्रे वैकेंसी राउंड-3 के लिए आज जारी होगी मेरिट लिस्ट, इस दिन से भर सकेंगे विकल्प
Fri, 29 Nov 2024 11:50 AM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:50 AM IST
सार
MP AYUSH NEET UG Counselling 2024: एमपी आयुष नीट यूजी काउंसलिंग के लिए कार्यक्रम जारी हो चुका है। प्राधिकरण आज स्ट्रे वैकेंसी राउंड 3 के लिए सीट आवंटन जारी करेगा। उम्मीदवार इसके बाद च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
MP AYUSH NEET UG Counselling 2024
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MP AYUSH NEET UG Counselling 2024: आयुष निदेशालय, मध्य प्रदेश ने आज 29 नवंबर को एमपी आयुष नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा कर दी है। प्राधिकरण आज एमपी आयुष यूजी 2024 स्ट्रे वैकेंसी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट मेरिट लिस्ट जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ayush.mponline.gov.in) के माध्यम से च्वाइस फिलिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
जिन अभ्यर्थियों के नाम एमपी आयुष मेरिट सूची में रिक्त पदों के लिए राउंड-3 में सूचीबद्ध हैं, वे अपनी पसंद के अनुसार विकल्प भर सकेंगे और लॉक कर सकेंगे।
विज्ञापन
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग पेज पर उम्मीदवारों को उपलब्ध कॉलेज नाम टैब पर क्लिक करना होगा और अपनी प्राथमिकताएं जोड़नी होंगी। उम्मीदवार एमपी आयुष काउंसलिंग 2024 के लिए जितने चाहें उतने कोर्स या कॉलेज चुन सकते हैं।
विज्ञापन
विकल्प भरने के बाद क्या?
विकल्प भरने के बाद उम्मीदवार आवंटित समय सीमा से पहले अपने पसंदीदा कॉलेजों में बदलाव भी कर सकेंगे। एक बार विकल्प भरने और लॉक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, चयनित विकल्प स्थायी रूप से लॉक हो जाएंगे।
जिन उम्मीदवारों को एमपी आयुष काउंसलिंग 2024 के दौरान सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें अपने प्रवेश की पुष्टि के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां
एमपी नीट यूजी काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउंड-3 के लिए परिणाम की घोषणा 29 नवंबर को होगी। उम्मीदवारों को कॉलेजों का चयन 2-3 दिसंबर 11:59 तक करना होगा। कॉलेजवार मेरिट सूची 12 दिसंबर (सुबह 6 बजे) को जारी होगी। इसके अवाला, कॉलेज में रिपोर्टिंग 6 दिसंबर सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक शुरू होगी। वहीं योग्यता सूची का प्रकाशन 6 दिसंबर दोपहर 2 बजे तक होगा। अनंतिम कॉलेज प्रवेश 6 दिसंबर दोपहर 2:30 बजे से शाम 7 बजे तक करना होगा।

कमेंट
कमेंट X