फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP NEET UG Counseling 2024: Last date for first round of admission extended till today

MP NEET UG Counselling 2024: आज तक बढ़ी पहले दौर के प्रवेश की अंतिम तिथि, 9 सितंबर से दूसरे चरण की काउंसलिंग

Thu, 05 Sep 2024 09:59 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 05 Sep 2024 09:59 AM IST
सार

MP NEET UG Counselling 2024: एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। जो उम्मीदवार नीचे बताई गई पात्रताओं को पूरा करता है, वो दूसरे राउंड के लिए पात्र होगा।

विज्ञापन
MP NEET UG Counseling 2024: Last date for first round of admission extended till today
MP NEET UG 2024 Counselling - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

MP NEET UG Counselling 2024: लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा - स्नातक (नीट यूजी) 2024 की दूसरे राउंड की काउंसलिंग का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। बता दें कि उम्मीदवार 13 सितंबर से एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए नए विकल्प भर सकेंगे। उम्मीदवार mpneet.gov.in पर राउंड 2 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। 
विज्ञापन


काउंसलिंग के पहले दौर के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि भी आज शाम 6 बजे तक बढ़ा दी है। चिकित्सा शिक्षा निदेशक ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा, "राज्य नीट यूजी काउंसलिंग में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि काउंसलिंग के पहले दौर के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 05.09.2024 (शाम 06:00 बजे) तक बढ़ाई जा रही है।"
विज्ञापन


ये होंगे दूसरे राउंड के लिए पात्र
दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए पात्रता निर्धारित की गई है। जिन अभ्यर्थियों ने अपग्रेडेशन का विकल्प चुना है या जिन्हें प्रथम चरण में सीटें आवंटित नहीं हुई हैं तथा जिन्होंने प्रथम चरण में पंजीकरण नहीं कराया है, वे दूसरे चरण के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में 85% राज्य कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए एमबीबीएस, बीडीएस काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं:
 
कार्यक्रम तिथि
पंजीकरण में सुधार 9-13 सितंबर
शेष रिक्तियों का प्रकाशन 12 सितंबर
दूसरे चरण की संशोधित मेरिट लिस्ट और पात्र उम्मीदवारों की सूची 12 सितंबर
दूसरे दौर के लिए नए विकल्प भरना और लॉक करना 13-17 सितंबर
दूसरे दौर का सीट आवंटन 20 सितंबर
दस्तावेज सत्यापन और आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग 22-26 सितंबर
दूसरे चरण के अपग्रेड विकल्प चुनने वालों के लिए मॉप 22-26 सितंबर
कॉलेज स्तर पर ऑनलाइन त्यागपत्र या प्रवेश रद्द 22-26 सितंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed