फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP NEET PG 2023 round 2 counselling schedule out at dme.mponline.gov.in choice filling on August 29

MP NEET PG 2023: काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए शेड्यूल जारी, इस तारीख से शुरू होंगे पंजीकरण

Sun, 20 Aug 2023 07:01 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 20 Aug 2023 07:01 PM IST
सार

MP NEET PG Counselling 2023: एमपी नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी हो गया है। नीचे बताई गई तारीख से उम्मीदवार दूसरे राउंड के लिए आधिकारिक वेबसाइट - dme.mponline.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे।
 

विज्ञापन
MP NEET PG 2023 round 2 counselling schedule out at dme.mponline.gov.in choice filling on August 29
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

MP NEET PG Counselling Round 2: चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME), मध्य प्रदेश ने एमपी नीट पीजी 2023 की काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए शेड्यूल की घोषणा कर दी है। बता दें कि राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET PG 2023) की रैंक के पर ही उम्मीदवारों को स्नातकोत्तर (पीजी) मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। 

विज्ञापन

29 अगस्त से एमपी नीट पीजी काउंसलिंग का दूसरा राउंड 

एमपी नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी हो गया है। एमपी नीट पीजी राउंड 2 काउंसलिंग के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया 29 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट - dme.mponline.gov.in पर शुरू होगी। शेड्यूल के अनुसार, राउंड 2 के लिए रिक्त सीटें भी 29 अगस्त को ही प्रदर्शित की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग का ऑप्शन होगा उपलब्ध

च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग उन सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगी है जो काउंसलिंग के दूसरे राउंड में भाग लेना चाहते हैं। इसके अलावा यह विकल्प पहले राउंड के प्रवेशित उन उम्मीदवारों के लिए भी खुला होगा, जिन्होंने अपग्रेड का ऑप्शन चुना था।

विज्ञापन

6 सितंबर को आएगा रिजल्ट

राउंड 2 के लिए सीट आवंटन परिणाम 6 सितंबर को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश के लिए 7 सितंबर से 11 सितंबर तक आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।

इस आधार पर होगा प्रवेश

डीएमई, एमपी नीट पीजी 2023 स्कोर के माध्यम से 830 एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा और 313 एमडीएस की सीटों पर उम्मीदवारों का प्रवेश होगा। सीट आवंटन उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों, सीट की उपलब्धता, आरक्षण नीति सहित अन्य कारकों पर आधारित होगा।

पहले राउंड के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 20 अगस्त शाम 6 बजे तक थी। इसके अलावा, जो उम्मीदवार अपग्रेडेशन और रिज़ाइन का विकल्प चुनना चाहते हैं, वे 26 अगस्त तक अपना अनुरोध जमा कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed