फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Board Result 2025: Who topped High School and Intermediate Exam last year, see topper list here

MP Board Result 2025: पिछले साल एमपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में किसने किया था टॉप, यहां देखें टॉपर सूची

Tue, 06 May 2025 07:39 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 06 May 2025 07:39 AM IST
सार

MP Board Result: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की तारीख और समय का आधिकारिक एलान हो गया है। परिणाम 6 मई को सुबह 10 बजे घोषित होंगे। बोर्ड ने पिछले साल (2024) में 24 अप्रैल को कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी किया था। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 लाइव अपडेट्स

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें 

विज्ञापन
MP Board Result 2025: Who topped High School and Intermediate Exam last year, see topper list here
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

MP Board Result 2025: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश कक्षा 10वीं और 12वीं के करीब 16 लाख छात्रों को इंतजार अब खत्म हो गया है। एमपी बोर्ड 6 मई को परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस जारी करके बताया कि 10वीं और 12वीं के परिणाम मंगलवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जारी करेंगे। इस साल एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक किया गया। वहीं, 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक हुई थी। बोर्ड ने पिछले साल (2024) में 24 अप्रैल को कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी किया था। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 लाइव अपडेट्स
विज्ञापन

MP Board Result: 6 मई को जारी होंगे एक साथ परिणाम

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 6 मई की सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, मूल्यांकन कार्य 20 अप्रैल तक पूरा हो गया था। गौरतलब है कि इस सत्र में दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर 16,60,252 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था। इसमें से 12वीं क्लास में 7,06,475 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, वहीं 10वीं कक्षा में 953777 स्टूडेंट्स ने एग्जाम में भाग लिया था।
विज्ञापन

MP Board Result 2025: Who topped High School and Intermediate Exam last year, see topper list here
MP Board Result 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

MP Board Result 2025: कब-कब आया एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट?

वर्ष कक्षा 10 परिणाम तिथि कक्षा 12 परिणाम तिथि
2024 24 अप्रैल, 2024 24 अप्रैल, 2024
2023 25 मई, 2023 25 मई, 2023
2022 29 अप्रैल, 2022 29 अप्रैल, 2022
2021 14 जुलाई, 2021 29 जुलाई, 2021
2020 4 जुलाई, 2020 27 जुलाई, 2020


और भी पढ़ें:- MP Board Result: कितने नंबर पर बन सकते हैं एमपी बोर्ड के टॉपर? जानिए 2024 में टॉपर्स ने हासिल किए कितने अंक

10वीं और 12वीं में लड़कियां रही टॉपर 

पिछले साल (2024) एमपी बॉर्ड 10वीं-12वीं टॉपर लिस्ट के अनुसार, कक्षा 10वीं में अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया था, जबकि 12वीं में जयंत यादव, अंशिका मिश्रा और मुस्कान दांगी ने रैंक-1 हासिल की थी।

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

 

MP Board Result 2025: Who topped High School and Intermediate Exam last year, see topper list here
MP Board Result 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

MP Board 10th Result 2024: कक्षा 10वीं के टॉप-3 टॉपर

  • अनुष्का अग्रवाल, मंडला, 495/500, 99%
  • रेखा रेबारी, कटनी, 493/500, 98.6%
  • इश्मिता तिवारी, आगरा मालवा, 493/500, 98.6%

पिछले वर्ष 10वीं में शीर्ष 5 प्रदर्शन करने वाले जिले

  • नरसिंहपुर: 80.51 फीसदी नियमित छात्र पास
  • अलीराजपुर: 71.23 फीसदी
  • बालाघाट: 71.04 फीसदी
  • मंडला: 70.75 फीसदी
  • अनूपपुर: 70.29 फीसदी
विज्ञापन

MP Board Result 2025: Who topped High School and Intermediate Exam last year, see topper list here
MP Board Result 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

MP Board 12th Result 2024: कक्षा 12वीं के टॉपर्स की सूची

2024 में एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट का कुल पास प्रतिशत 64.49 प्रतिशत दर्ज किया गया। यहां स्ट्रीम वाइज कक्षा 12वीं के टॉपर्स की सूची दी गई है:
  • विज्ञान-गणित संकाय: रीवा की अंशिका मिश्रा ने साइंस-मैथमेटिक्स ग्रुप में टॉप स्थान हासिल करते हुए 493 अंक (98.6%) हासिल किए।
  • वाणिज्य संकाय: विदिशा की मुस्कान डांगी ने कॉमर्स ग्रुप में टॉप करते हुए 493 अंक (98.6%) हासिल किए।
  • कला संकाय: जयंत यादव ने 487/500 अंकों के साथ टॉपर लिस्ट में जगह बनाई।
  • जीव विज्ञान संकाय: सिवनी की सना अंजुम ने जीव विज्ञान संकाय में टॉप करते हुए 487 अंक (97.4%) हासिल किए।
  • कृषि संकाय: पन्ना के विनय पांडे ने 480 अंक हासिल कर कृषि संकाय में टॉप किया। 
  • ललित कला एवं गृह विज्ञान: डिंडौरी की नंदनी मलगम ने 92.8 फीसदी अंक हासिल करके टॉप किया। 

पिछले वर्ष 12वीं में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जिले

  • नरसिंहपुर: 81.53 प्रतिशत छात्र पास
  • नीमच: 77 प्रतिशत
  • इंदौर: 76.27 प्रतिशत
  • अनूपपुर: 75.98 प्रतिशत
  • उज्जैन: 73.19 प्रतिशत

MP Board Result 2025 Download: रिजल्ट कैसे चेक करें?

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र नतीजे घोषित होने पर अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपनी मार्कशीट देख सकेंगे। इसके लिए आपको सिर्फ रोल नंबर की आवश्यकता होगी। परिणाम चेक करने का तरीका बेहद सरल है। परिणाम की घोषणा होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com. पर जाएं।
  • यहां परिणाम अनुभाग पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर विभिन्न बोर्ड्स की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • इसमें से अपना बोर्ड यानी एमपी बोर्ड चुनें।
  • अब अगर आप 10वीं के छात्र हैं तो 10वीं के रिजल्ट वाले लिंक पर, यदि 12वीं के छात्र हैं तो 12वीं के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर दर्ज करें और 'view result' पर क्लिक करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
सबसे तेज परिणाम देखने के लिए अभी से नीचे दिए लिंक पर पंजीकरण कर लें-

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed