फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP Board MPBSE 10th 12th Result 2022 When Where And How To Check Updates Here

MP Board Result: एमपी बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में, जानिए कब तक जारी होंगे 10वीं-12वीं के रिजल्ट?

Thu, 24 Mar 2022 09:34 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 24 Mar 2022 09:34 AM IST
सार

MP Board 10th 12th Result:  एमपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2022 में आयोजित की गई थीं। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में इस साल करीब 18 लाख परीक्षार्थी उपस्थित हुए थे। बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च को खत्म हुई थीं। इसके बाद मूल्याकंन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई थी।

विज्ञापन
MP Board MPBSE 10th 12th Result 2022 When Where And How To Check Updates Here
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एमपी बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य अब लगभग अंतिम दौर में पहुंच चुका है। अगले एक-दो सप्ताह में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा होने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे (MP Board Result 2022) घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि, मूल्यांकन के बाद परीक्षार्थियों का रिजल्ट तैयार भी करना होगा और फिर उसे वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। 

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एमपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2022 में आयोजित की गई थीं। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में इस साल करीब 18 लाख परीक्षार्थी उपस्थित हुए थे। बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च को खत्म हुई थीं। इसके बाद मूल्याकंन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई थी। आधिकारिक वेबसाइट पर एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रजिस्ट्रेशन यानी रोल नंबर की मदद से रिजल्ट ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर पाएंगे।

बोर्ड से जुड़े पदाधिकारी के अनुसार, एमपी बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट अप्रैल के चौथे सप्ताह तक घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर  मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को जारी करने की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। नतीजे देखने का आसान तरीका यहां बताया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट

  • mpresults.nic.in
  • mpbse.nic.in
  • indiaresults.com

 

विज्ञापन

MPBSE MP Board ऐसे देख सकेंगे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

  1. सबसे पहले छात्रों को एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाना होगा।
  2. रिजल्ट जारी होने के बाद, होम पेज पर प्रदर्शित 'एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. छात्रों को अपना 10वीं या 12वीं का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
  4. इसके बाद संबंधित छात्र का एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट का स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  5. परीक्षार्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर लें।
  6. विद्यार्थी मार्कशीट का ऑनलाइन प्रिंट आउट लेकर भी अपने पास रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed