फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP Board has given instructions to schools and DMs, exams will be conducted as per NCERT

MP Board: बोर्ड ने स्कूलों और डीएम को दिए निर्देश, एनसीईआरटी की तय किताबों और पाठ्यक्रम के अनुसार होंगे एग्जाम

Wed, 25 Sep 2024 12:39 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Wed, 25 Sep 2024 12:39 PM IST
सार

MP Board: बोर्ड ने स्कूलों और डीएम को दिए निर्देश, एनसीईआरटी की तय किताबों और पाठ्यक्रम के अनुसार होंगे एग्जाम

विज्ञापन
MP Board has given instructions to schools and DMs, exams will be conducted as per NCERT
MP Board - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

MP Board: एनसीईआरटी ने पिछले दिनों पाठ्यक्रम में कुछ बदलाव किया है। इसके बाद अब मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा केंद्र ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रदेश की सभी शासकीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों और अनुदान प्राप्त विद्यालयों और मदरसों में कक्षा 5 और कक्षा 8 की परीक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए दिशा-निर्देश के अनुसार अब से परीक्षा एनसीईआरटी के तय किए गए पाठ्यक्रम और किताबों के आधार पर ही आयोजित की जाएगी। सभी जिलाधिकारी को भी इस नियम को सख्ती से लागू करवाने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


नए दिशा-निर्देश के अनुसार  परीक्षा परिणाम के लिए अधिभार अंक मिलेंगे। अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए 20 अधिभार अंक, वार्षिक लिखित परीक्षा के लिए 60 अधिभार अंक और वार्षिक परीक्षा प्रोजेक्ट के लिए 20 अंक तय किए गए हैं। निर्देशानुसार सभी विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन राज्य शिक्षा द्वारा निर्धारित किए गए पाठ्यक्रम और किताबों के आधार पर ही किया जाएगा। प्रश्नपत्र उन्हीं के आधार पर तैयार कराए जाएंगे। 
विज्ञापन


सरकारी विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्र राज्य स्तर से तैयार कराए जाएंगे। वहीं अशासकीय विद्यालय निर्धारित नियम और निर्देशानुसार स्वयं प्रश्नपत्र तैयार करवाएंगे। वहीं वार्षिक परीक्षा के लिए सभी विद्यालयों के लिए कक्षा 5 और 8 के प्रश्नपत्र विषयवार, कक्षावार राज्य शिक्षा केंद्र स्तर पर तैयार कराए जाएंगे। वही विद्यालयों को उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा संबंधित अन्य अपडेट आधिकारिक वेबसाइट https://educationportal.mp.gov.in/ पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed