फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP Board: Examinations will be conducted in September for dissatisfied students, applications will start in August

एमपी बोर्ड : असंतुष्ट छात्रों के लिए सितंबर में होगा परीक्षाओं का आयोजन, अगस्त में शुरू होंगे आवेदन

Thu, 08 Jul 2021 08:22 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 08 Jul 2021 08:22 PM IST
सार

एमपी बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने से पहले ही संभावित तौर पर असंतुष्ट रहने वाले छात्रों के लिए विशेष परीक्षा की तारीखों और उसके लिए आवेदन तिथियों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
MP Board: Examinations will be conducted in September for dissatisfied students, applications will start in August
mp board exam 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण रद्द हुई परीक्षाओं के परिणाम तैयार करने के लिए बनाई मूल्याकंन योजना के तहत काम जारी है। इस बीच, रिजल्ट जारी करने से पहले ही बोर्ड ने संभावित तौर पर असंतुष्ट रहने वाले छात्रों के लिए विशेष परीक्षा की तारीखों और उसके लिए आवेदन तिथियों की घोषणा कर दी है। 

विज्ञापन

मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से गुरुवार, 08 अगस्त को जानकारी दी गई कि परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए 01 अगस्त, 2021 से 10 अगस्त, 2021 तक ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से असंतुष्ट छात्रों के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी कक्षा की विशेष बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दिनांक 01 सितंबर, 2021 से 25 सितंबर, 2021 के मध्य निर्धारित परीक्षा केंद्र पर किया जाएगा।
विज्ञापन



दरअसल, मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी करने के लिए तैयार मूल्यांकन नीति की घोषणा पिछले माह ही कर दी थी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, कक्षा 10वीं के सभी विषयों में से सबसे ज्यादा अंक वाले पांच विषयों के आधार पर कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने अंकों से असंतुष्ट छात्रों को लिखित परीक्षा देने का भी विकल्प दिया है। इसी के तहत 10वीं और 12वीं कक्षा की विशेष परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है।

बता दें कि परीक्षाओं को निरस्त करने की घोषणा के वक्त मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि अगर 12वीं का कोई बच्चा बेहतर परिणाम या सुधार के लिए परीक्षा देना चाहेगा तो उसके लिए विकल्प खुला रहेगा। यानी की परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्र परीक्षा दे सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed