MP Board Result 2023: 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
MP Board Class 12 Supplementary Result 2023: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने 29 अगस्त, 2023 को एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का पूरक परिणाम 2023 घोषित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPBSE Class 12 Supplementary Result 2023: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने 29 अगस्त, 2023 को एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का पूरक परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। पूरक परीक्षा में शामिल रहे छात्र एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। कक्षा 12वीं के पूरक परिणामों के साथ कक्षा 12वीं का व्यावसायिक पाठ्यक्रम आरडब्ल्यूएल परिणाम भी घोषित किया गया है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
-
सबसे पहले आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर एमपी बोर्ड कक्षा 12 पूरक परीक्षा लिंक पर क्लिक करें।
-
अपनी लॉगिन डिटेल भरकर सबमिट करें।
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
रिजल्ट पर क्लिक करें और डाउनलोड करें।
-
अब इसकी एक हॉर्ड कॉपी अपने पास रख ले।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12वीं पूरक परीक्षा के परिणाम की घोषणा आज मंगलवार को कर दी गई है। इस बार पूरक परीक्षा में कुल 116743 छात्र छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। बता दें कि परीक्षा में प्रदेश भर से कुल 120781 छात्र उपस्थित हुए थे। छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 70.46 रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि मंडल द्वारा 120581 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई है, जबकि 200 छात्रों के परिणामों को रोका गया है।
कमेंट
कमेंट X