फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP Board Class 10 Result 2021: MPBSE will declare 10th result on July 14

MP Board Class 10th Result: बोर्ड ने जारी की अधिसूचना, 14 जुलाई को घोषित होगा परिणाम

Tue, 13 Jul 2021 11:14 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 13 Jul 2021 11:14 AM IST
सार

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) जल्द ही 10वीं का परिणाम जारी करने जा रहा है। 

विज्ञापन
MP Board Class 10 Result 2021: MPBSE will declare 10th result on July 14
एमपीबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) द्वारा जल्द ही कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक 14 जुलाई को mpbse.nic.in पर कक्षा दसवीं का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि 11 लाख से अधिक छात्रों के कक्षा 10 के परिणाम सर्वश्रेष्ठ पांच विषयों के आधार पर घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बिना परीक्षा कक्षा ग्यारहवीं में होंगे प्रमोट

बोर्ड के जनसंपर्क अधिकारी एसके चौरसिया ने कहा कि कोविड 19 की दूसरी लहर के कारण राज्य सरकार द्वारा कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा रद्द कर दी गई थी। प्रोजेक्ट्स और इंटरनल परीक्षा के आधार पर विद्यार्थियों का परिणाम तैयार किया गया था। सभी छात्र जिन्होंने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, उन्हें बिना परीक्षा के कक्षा 11वीं में पदोन्नत किया जाएगा।

30 अप्रैल को आयोजित होने वाली थीं परीक्षाएं

बता दें कि राज्य में कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 30 अप्रैल, 2021 से शुरू होने वाली थीं। हालांकि देश भर में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि के कारण परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। तत्पश्चात राज्य सरकार ने कक्षा 10वीं की परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया।

मोबाइल एप के जरिए भी देख सकते हैं परिणाम

आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, विद्यार्थी अपना परिणाम मोबाइल एप एमपीबीएसई पर भी देख सकते हैं। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करना होगा। इसके बाद परिणाम मोबाइल पर प्रदर्शित हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed